{"_id":"6599403c3aac3f73380e4793","slug":"a-hotel-manager-beaten-in-shivratanganj-in-amethi-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: चाय ठंडी होने पर होटल संचालक को घेरकर पीटा, बाइक क्षतिग्रस्त कर दी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: चाय ठंडी होने पर होटल संचालक को घेरकर पीटा, बाइक क्षतिग्रस्त कर दी, केस दर्ज
Sat, 06 Jan 2024 05:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:27 PM IST
सार
अमेठी के शिवरतनगंज में होटल में चाय ठंडी देने पर संचालक को बुरी तरह पीटा और उसकी बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। घटना का वीडियो वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वायरल हुए वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के शिवरतनगंज में एक होटल संचालक को रास्ते में घेरकर दबंगों ने जमकर पीटा साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
शिवरतनगंज के सीतापुर मजरे दादूपुर निवासी दीनदयाल चौराहे पर चाय का होटल चलाते हैं। चार जनवरी की शाम पांच बजे कुछ लोग चाय पीने आए। चाय ठंडी होने को लेकर विवाद के बाद उसके साथ मारपीट की बाद में जब वह घर जा रहा था तब रास्ते में रोककर उसकी पिटाई की। बाइक भी तोड़ डाली।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।