{"_id":"691646bcf7a06dbcf703de6e","slug":"a-holding-area-for-5000-passengers-will-be-built-at-charbagh-station-survey-begins-lucknow-news-c-13-knp1050-1469712-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर पांच हजार यात्रियों के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया, सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चारबाग स्टेशन पर पांच हजार यात्रियों के लिए बनेगा होल्डिंग एरिया, सर्वे शुरू
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग स्टेशन पर पांच हजार वर्गफीट में होल्डिंग एरिया बनेगा। चार से पांच हजार यात्री रोजाना इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी और यात्रियों को भी राहत होगी। होल्डिंग एरिया के लिए सर्वे शुरू कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को रेल इंडिया तकनीकी एवं आर्थिक सेवा (राइट्स) की टीम ने नक्शे के साथ स्टेशन प्रशासन से विचार-विमर्श किया।
प्रदेश के 75 स्टेशनों पर यात्रियों के लिए स्थायी होल्डिंग एरिया बनाया जाना है। त्योहार के दौरान चारबाग के सरकुलेटिंग क्षेत्र में इसे बनाया गया था, लेकिन वह अस्थायी था। टीम ने उन जगहों को तलाशा, जहां होल्डिंग एरिया बनाया जा सकता है। यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं पर भी बात की।
सूत्रों की मानें तो सरकुलेटिंग एरिया में जीआरपी बूथ के पास पर्याप्त जगह है। हालांकि सर्वे पूरा होने के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा।
अलाव की भी होगी व्यवस्था
सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए अलाव की भी व्यवस्था होगी। होल्डिंग एरिया में पुआल भी डाला जाएगा। यहां एनाउंसमेंट के इंतजाम के साथ एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे यात्रियों को ट्रेनों की स्थिति पता चलती रहेगी।