फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A glimpse of the great drama was seen in the curtain raiser of Anand Math.

Lucknow News: आनंद मठ के कर्टेन रेजर में दिखी महानाट्य की झलक

Mon, 26 Jan 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the great drama was seen in the curtain raiser of Anand Math.
गोमती नगर स्थित भारतेंदु नाटक अकादमी में वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर नाट्य आनंदमठ की प्र
लखनऊ। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रंगमंडल के कलाकारों ने बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित आनंद मठ नाटक की तैयारी की है। इस नाटक का मंचन प्रदेश के 75 जिलों में किया जाएगा। भारतेंदु नाट्य अकादमी में इसका 20 मिनट का कर्टेन रेजर रविवार को दिखाया गया जिसमें कलाकारों ने रोंगटे खड़े कर देने वाली प्रस्तुति देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। ऐसा लगा मानो यह किसी महानाट्य की झलक है। नाटक का निर्देशन स्वयं बीएनए के निदेशक बिपिन कुमार ने किया है।
विज्ञापन

बीएनए के अमृतलाल नागर सभागार में हुए कर्टेन रेजर में कलाकारों ने दिखाया कि कैसे बंगाल में लोग भूख से मर रहे थे और अंग्रेजों की बर्बरता चरम पर थी। उसी दौरान बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने वंदे मातरम लिखकर पूरे देश में नया जोश भर दिया था। देशभक्तों के लिए वंदे मातरम ने ऊर्जा का काम किया और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ देश को आजाद कराने का बिगुल फूंक दिया। मंचन के दौरान सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से इस कर्टेन रेजर में जान फूंक दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ. अनिल रस्तोगी, बीएनए के अध्यक्ष डॉ. रतिभान त्रिपाठी व निदेशक बिपिन कुमार, अभिनेता और वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश श्रीवास्तव, अभिनेता चंद्रभूषण सिंह, वरिष्ठ नाट्य निर्देशक सुशील कुमार सिंह, प्रिवेंद्र कुमार सिंह और डॉ. सुमित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। बीएनए के अध्यक्ष डॉ. रतिभान त्रिपाठी ने बताया कि वंदे मातरम के बारे में लोगों को जागरूक करने और इसके इतिहास के विषय में लोगों को बताने के उद्देश्य से आनंद मठ नाटक को तैयार किया गया है, जिसका मंचन प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही गांवोंं में भी करने की योजना है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed