{"_id":"66fc0289a1f08cdf0702a84f","slug":"a-girl-riding-a-scooter-was-chased-for-a-kilometer-on-shaheed-path-and-molested-lucknow-news-c-13-lko1027-896894-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद पथ पर एक किमी तक पीछा कर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद पथ पर एक किमी तक पीछा कर स्कूटी सवार युवती से छेड़छाड़
Tue, 01 Oct 2024 07:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:39 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद पथ पर एक किलोमीटर तक पीछा कर बाइक सवार शोहदे ने स्कूटी से जा रही युवती से छेड़छाड़ की। इस दौरान वहां से गुजर रहे कार में सवार कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। मामले में बिजनौर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। वायरल वीडियो में शोहदे हेलमेट लगाए दिख रहा है।
आशियाना निवासी युवती प्राइवेट कंपनी में काम करती है। रविवार रात साढ़े दस वह विभूतिखंड में मीटिंग कर स्कूटी से घर लौट रही थी। शहीद पथ पर लुलु मॉल के पास बाइक सवार शोहदा उनके पीछे लग गया। उन्होंने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई तो आरोपी ने भी अपनी बाइक स्पीड बढ़ा दी। चलती स्कूटी में छेड़छाड़ करने लगा और उनकी कमर में हाथ डाल दिया। इससे डरी-सहमी युवती ने स्कूटी रोक दी। इस दौरान कार सवार लोगों ने उनकी मदद की। आरोपी का वीडियो बना लिया। जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो शोहदा भाग निकला।
पीजीआई पुलिस ने घटनास्थल बिजनौर का बताकर टरकाया
युवती की शिकायत पर पीजीआई पुलिस ने घटनास्थल बिजनौर का बताकर उसे टरका दिया। फिलहाल बिजनौर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। युवती ने शोहदे की बाइक का नंबर भी दिया है। इससे शोहदे का पता विकासनगर मिला है।