फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl raped by an e rickshaw chalak in Bahraich.

Bahraich: ई रिक्शा चालक ने युवती से की दरिंदगी, ज्यादा ब्लीडिंग होने पर मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गया

Fri, 17 Nov 2023 02:48 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Nov 2023 02:48 PM IST
सार

युवती अपनी चाची का इंतजार कर रही थी। इस पर ई रिक्शा चालक ने युवती को इंतजार करने वाले को अपना परिचित बताते हुए झांसे में लिया। युवती की हालत देखकर आरोपियों की संख्या अधिक होने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
A girl raped by an e rickshaw chalak in Bahraich.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामा के यहां से ई रिक्शा से अपने घर जा रही एक युवती के साथ शहर के एक आवास में ई रिक्शा चालक ने दरिंदगी की। बताया जा रहा है कि रिक्शा चालक के साथ उसका एक साथी भी शामिल था लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। युवती की हालत गंभीर होने और उसके निजी अंग से रक्तस्राव अधिक होने पर उसे शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल छोड़कर चालक फरार हो गया। डॉक्टरों की सूचना पर एसपी सिटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर अज्ञात  के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती हुजूरपुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव में अपने मामा के यहां दो माह से रह रही थी। गुरुवार को युवती अपने घर के लिए रवाना हुई। युवती एक ई रिक्शा पर बैठी। कैसरगंज में पहुंचने पर युवती अपनी चाची का इंतजार करने लगी। इस पर ई रिक्शा चालक ने युवती को इंतजार करने वाले को अपना परिचित बताते हुए झांसे में लिया। इसके बाद उसे शहर के रोडवेज बस अड्डे के निकट अपने आवास में ले गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अभी यूपी में सपा से दूरी बनाए रखेगी कांग्रेस, गठबंधन का फैसला होने के बाद ही बदलेगा स्टैंड
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या: भेंट में प्राप्त हुए सवा किलो सोने के छत्र से सजेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे रत्नजड़ित मखमली वस्त्र




यहां पर उसके साथ पूरी रात दरिंदगी की। सुबह हालत गंभीर होने और रक्तस्राव अधिक होने पर युवती को चालक जिला महिला अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ सिटी राजीव सिसोदिया, कोतवाली नगर, देहात और दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

युवती के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने युवती के मां की तहरीर पर अज्ञात ई रिक्शा चालक के विरुद्ध कोतवाली नगर में दुष्कर्म का केस दर्ज किया है जिसमें युवती ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और मारने पीटने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने बताया कि युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

आरोपियों की संख्या अधिक होने की आशंका
दरिंदगी की शिकार युवती जिस हालत में है। उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती के साथ ई रिक्शा चालक के साथ अन्य कई लोगों ने भी दरिंदगी की है। हालांकि, यह जांच का विषय है। पुलिस ने अभी एक अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज किया है साथ ही युवती के होश में आने और बयान देने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed