फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A four-year-old girl and a shopkeeper died in road accidents

Lucknow News: सड़क हादसों में चार साल की बच्ची व दुकानदार की मौत

Tue, 01 Jul 2025 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A four-year-old girl and a shopkeeper died in road accidents
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार चार साल की ईशा की मौत हो गई, जबकि पांच लोग चोटिल हो गए। उधर, राजाजीपुरम इलाके में सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार बिजली दुकानदार अखिलेश कुमार (49) को रौंदा दिया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मड़ियांव के केशवनगर निवासी ई रिक्शा चालक अभिषेक ने बताया कि वह रविवार शाम ई-रिक्शा से बहन खुशी, मामी रेखा, अनीता, छोटे भाई की पत्नी सुभाषनी व बेटी ईशा के साथ आईआईएम रोड पर बन रहे अपने मकान पर गए थे। वहां से रात करीब 9 बजे लौट रहे थे, तभी भिठौली क्रॉसिंग के पास पीछे से तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक की टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में ईशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक सवार के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, रविवार सुबह लाटूश रोड से अपनी बिजली उपकरण की दुकान के लिए सामान खरीदकर लौट रहे बादशाहखेड़ा निवासी अखिलेश राजपूत की बाइक से राजाजीपुरम टेंपो स्टैंड के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली पीछे से टकरा गई। इससे अखिलेश रोड पर गिर पड़े। चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा तो उसका पहिया अखिलेश के सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि अखिलेश ने हेलमेट नहीं पहना था। सीसीटीवी की मदद से ट्रैक्टर चालक की पहचान की जा रही है। अखिलेश के परिवार में पत्नी पूनम, चार बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed