फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fine of Rs 30,000 was collected from six people who were walking dogs without a license

Lucknow News: बगैर लाइसेंस कुत्ता टहलाने वाले छह लोगों से 30 हजार जुर्माना वसूला

Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 30,000 was collected from six people who were walking dogs without a license
लखनऊ। नगर निगम ने कुत्तों को लाइसेंस चेकिंग अभियान शनिवार को फिर चलाया। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के नेतृत्व में जोन चार के लोहिया पार्क, विराटखंड, विशालखंड, 1090 चौराहे पर चले अभियान में छह लोगों से 30,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।गोल्डन रिट्रीवर तथा जर्मन मास्टिफ नस्ल के एक-एक कुत्ते पकड़े भी किए गए, जिन्हें जुर्माना लेने के बाद छोड़ दिया गया। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि मौके पर छह नए लाइसेंस भी बनाए गए और कुल 34,400 रुपये की राशि नगर निगम कोष में जमा कराई गई। चेकिंग अभियान के दौरान कई लोग अपने कुत्तों को लेकर भागते नजर आए। इन सभी को नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह है लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया
ऑनलाइन लाइसेंस निगम की वेबसाइट Imc.up.nic.in से बनवाया जा सकता है। ऑफलाइन के लिए इच्छुक व्यक्ति पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग में किसी कार्यदिवस पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त 9511156792, 9721095021 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed