Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fine of Rs 20,000 was collected from four people who were walking dogs without a license.

Lucknow News: बिना लाइसेंस कुत्ते टहला रहे चार लोगों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Fri, 21 Nov 2025 02:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 20,000 was collected from four people who were walking dogs without a license.
कुत्ते टहलाने वालों से पूछताछ करती नगर निगम की टीम। 

विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम के पशु कल्याण विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह बंगला बाजार, शारदा नगर और रुचि खंड में बिना लाइसेंस के कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। बिना लाइसेंस के कुत्ता टहलाते मिले चार लोगों से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान टीम की तीखी नोकझोंक भी हुई।

पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि सुबह 6:30 बजे जोन आठ के कई इलाकों में अभियान चलाया गया। चार कुत्ता पालकों से जुर्माना वसूलने के बाद लाइसेंस भी बनाए गए। पशु कल्याण अधिकारी ने बताया कि लोग घर बैठे वेबसाइट lmc.up.nic.in से लाइसेंस बनवा सकते हैं।
विज्ञापन




इसके अलावा पशु कल्याण अधिकारी के लालबाग स्थित कार्यालय आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुत्ते का रैबीज टीकाकरण प्रमाणपत्र होना जरूरी है। किसी भी तरह की जानकारी के लिए कर्मी जयंत सिंह से मोबाइल नंबर 9511156792 और अफसर अली से 9721095021 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed