फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A farmer trampled by a JCB in Lucknow.

Lucknow news: अवैध खनन में लगी जेसीबी ने किसान को रौंदा, इलाज के दौरान मौत, एसडीएम ने मारा था छापा

Fri, 23 Sep 2022 06:46 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Sep 2022 06:46 PM IST
सार

ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के खेत से कुछ दूरी पर बाबादीन के खेत में जेसीबी से खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा था। खनन ठेकेदार को एसडीएम बीकेटी व उनकी टीम द्वारा छापेमारी की सूचना मिली। सूचना पर जेसीबी चालक मौके से गाड़ी की लाइट बंद करके भागने लगा।

विज्ञापन
A farmer trampled by a JCB in Lucknow.
मृतक किसान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में गुडंबा के कपासी गांव में बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार जेसीबी ने छत्रपाल (55) को रौंद दिया। हादसे में घायल छत्रपाल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर में तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के वक्त छत्रपाल खेत की रखवाली कर रहा था। वहीं अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम बीकेटी द्वारा छापा मारे जाने की सूचना पर चालक जेसीबी लेकर भाग रहा था। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में परिजनों द्वारा तहरीर न देने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गुडंबा के बेलहा मजरा कपासी गांव निवासी छत्रपाल रावत का कपासी में अवध हॉस्पिटल के पास खेत है। मवेशियों से बचाने के लिए वह रात में खेत पर ही सोते हैं। मृतक के बेटे विवेक रावत के मुताबिक रोजाना कि तरह पिता छत्रपाल खेत पर गए हुए थे। रात करीब दो बजे  कपासी के टोला गोयत्रीपुरवा निवासी चालक रंजीत कुमार जेसीबी तेज रफ्तार से भगाते हुए आ रहा था। उसने छत्रपाल को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल छत्रपाल को कुर्सी रोड स्थित सेंट मैरी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



12 साल के छात्र का सुसाइड नोट: 'मैंने गलती की थी, शर्मिंदा भी था, सब शेम-शेम बोल रहे थे, एक मौका देना चाहिए...
विज्ञापन
विज्ञापन


Lucknow : 59 साल के मुख्तार अंसारी पर दर्ज हैं 59 मुकदमे, कभी था इकलौता डॉन, अभी दहशत में कटती है एक-एक रात


हादसा स्थल के पास चल रहा था अवैध खनन
ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के खेत से कुछ दूरी पर बाबादीन के खेत में जेसीबी से खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा था। खनन ठेकेदार को एसडीएम बीकेटी व उनकी टीम द्वारा छापेमारी की सूचना मिली। सूचना पर जेसीबी चालक मौके से गाड़ी की लाइट बंद करके भागने लगा। जिससे खेत के किनारे सो रहे छत्रपाल जेसीबी की चपेट में आ गया। मृतक छत्रपाल के परिवार में तीन बेटे विवेक, अंकित व सचिन हैं।



अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा गया, लेकिन कपासी में नहीं
एसडीएम बीकेटी गोविंद मौर्या ने हादसे के संबंध में कहा कि अवैध खनन की सूचना बृहस्पतिवार रात को मिली थी। लेकिन यह सूचना मानपुर लाला, सौरारा व खटैया गांव की थी। जहां उनकी टीम छापा मारने गई थी। पर, टीम पहुंचने की सूचना अवैध खनन करने वालों को लग गई थी। मिट्टी की खुदाई तो दिखी लेकिन कोई आदमी नहीं मिला। कपासी गांव में उनकी टीम न तो गई थी और न ही अवैध खनन की कोई शिकायत मिली थी। कपासी में किसान की दर्दनाक मौत पर उन्होंने जांच की बात कही है।

आसपास के कई गांव में हो रहा अवैध खनन
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। खनन माफियाओं को स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अमले का संरक्षण मिला है। जिसके कारण शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। आये दिन जेसीबी से कोई न कोई वाहन चालक चोटिल हो रहा है। गांव की सड़के भी खनन की गाड़ियों के कारण खस्ताहाल हो गई है।

चालक पर केस दर्ज, मालिक हिरासत में
प्रभारी निरीक्षक गुडंबा कुलदीप सिंह गौर के मुताबिक मृतक छत्रपाल के बेटे अंकित रावत की तहरीर पर जेसीबी चालक रंजीत कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। हादसे के बाद से वह फरार है। वहीं पुलिस ने जेसीबी मालिक कुलदीप यादव को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि उसकी जेसीबी गोसाईंगंज में एक ठेकेदार द्वारा मांगे जाने पर रात को दो बजे जा रही थी। आशंका है कि रंजीत नींद में था। जिसके कारण हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही कुलदीप अपने भाई जगदीप के साथ हादसा स्थल पहुंचे। वहीं ग्रामप्रधान लक्ष्मी नारायण भी गये थे। कुलदीप ने अपनी गाड़ी से छत्रपाल को अस्पताल लेकर गये। इस बात की पुष्टि छत्रपाल के परिजनों ने भी की है। फिलहाल चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed