{"_id":"5f87cded8ebc3eefb87df245","slug":"a-farmer-murdered-in-barabanki-on-his-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान की गोली मारकर हत्या, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
Thu, 15 Oct 2020 09:49 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की बुधवार की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि खेत की तरफ से निकले बदमाशों को देख किसान ने जब उनको टोका तो उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एएसपी आरएस गौतम का कहना है जल्द ही आरोपी कानून की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
बताते है कि मोहम्मद पुर खाला थाना इलाके में आसेपुर मजरे छेदा गांव निवासी किसान अंकित (21) पुत्र राम कुमार अपने खेत में था तभी उसको कुछ बदमाशों की आहट लगी तो उसने उन पर टॉर्च जला दी। बदमाशों ने उसी दिशा में फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
घायल अवस्था में युवक को सीएचसी सूरतगंज में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।