{"_id":"6708f8d064f1083a99067395","slug":"a-drunk-man-broke-the-idols-of-goddess-in-temple-in-bachhrawan-kotwali-in-raebareli-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: देवी की मूर्तियों को शराबी युवक ने लाठी से तोड़कर किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: देवी की मूर्तियों को शराबी युवक ने लाठी से तोड़कर किया खंडित, ग्रामीणों में आक्रोश
Fri, 11 Oct 2024 03:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बछरावां (रायबरेली)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:41 PM IST
सार
रायबरेली की बछरावां कोतवाली के एक मंदिर में एक शराबी युवक ने लाठी से मूर्तियों को तोड़ दिया। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
मंदिर में तोड़ी गई मूर्तियां।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बछरावां कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर पर नशे में धुत युवक ने लाठी डंडे से मंदिर के अंदर उत्पाद मचा दिया जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा देवियों की मूर्ति चकनाचूर हो गईं जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के राघवपुर गांव से 300 मीटर दूर चंद्रिका देवी मंदिर में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला विजय कुमार पुत्र हीरालाल पासी शराब के नशे में धुत होकर बृहस्पतिवार देर रात लाठी लेकर पहुंच गया। युवक ने लाठी से मंदिर के अंदर रखी दुर्गा जी, संतोषी माता, सरस्वती माता सहित आधा दर्जन से ज्यादा मूर्तियों पर लाठी से प्रहार कर दिया जिसमें सभी मूर्तियां जमीन पर गिरकर टूट गईं। मंदिर के अंदर रखे घड़े को भी युवक ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी विवाद: अखिलेश ने जेपी के बहाने नीतीश से की एनडीए से हटने की अपील, जदयू ने किया पलटवार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेपीएनआईसी सेंटर विवाद: अखिलेश बोले- जब बैरिकेडिंग हटेगी तब अंदर जाएंगे, पुलिस कब तक रहेगी, हम अंदर जाएंगे ही
मंदिर में मचे उपद्रव की सूचना जैसे ही ग्रामीणों में पहुंची तो ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर पहुंचे तो देखा की मूर्तियां चकनाचूर होकर जमीन पर पड़ी हुई है जिसमें ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटनास्थल से ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद ग्रामीण चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी से तहरीर लेकर गांव के ही रहने वाले विजय कुमार पासी पुत्र हीरालाल पासी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला पुलिस ने शांत कराया और युवक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर पर गांव के ही रहने वाले विजय कुमार पासी पुत्र हीरालाल पासी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन