फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A DCM hits a truck in lucknow.

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई सिलेंडर भरी तेज रफ्तार डीसीएम, ड्राइवर व क्लीनर बुरी तरह घायल

Mon, 15 Apr 2019 11:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Apr 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
A DCM hits a truck in lucknow.
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

गाजीपुर थानाक्षेत्र के सेक्टर-19 में रिंग रोड पर सोमवार सुबह खराब खड़े कंटेनर से गैस सिलिंडर से भरा ट्रक टकरा गया। क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे चालक व हेल्पर को तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गैस कटर से काटकर निकाला गया।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के साथ ट्रक व कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आशंका जताई कि हादसा ट्रक चालक को झपकी आने से हुआ है। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ। रसोई गैस सिलेंडर से भरा ट्रक बाराबंकी जा रहा था। ट्रक अयोध्या के पुराकलंदर निवासी अंगद तिवारी चला रहा था। उसके साथ सीतापुर के धानगांव निवासी मिथिलेश दीक्षित हेल्पर बैठा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरानगर सेक्टर-19 के पास रिंग रोड पर ट्रक खराब खड़े कंटेनर से टकरा गया। हादसे में चालक  व हेल्पर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गैस कटर के साथ कारीगर बुलाया गया। तीन घंटे बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया गया। दोनों के पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। 


पुलिस ने जताई आशंका, झपकी आने से हुआ हादसा

प्रभारी निरीक्षक ने आशंका जताई कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। वहीं, हादसे के कारण इलाके में यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई। सुबह के वक्त बच्चों को स्कूल पहुंचाने में दिक्कत हुई तो पुलिस ने कुछ देर के लिए डायवर्जन दे दिया। एक तरफ के रास्ते को बंद कर सर्विस लेन से यातायात चलाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed