{"_id":"5fc4c50207a7166d1051935f","slug":"a-dalit-girl-raped-in-jalalpur-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दलित बालिका को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता से मिले एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने दलित बालिका को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता से मिले एसपी
Mon, 30 Nov 2020 04:10 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 30 Nov 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
पीड़िता से मिलने पहुंचे पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में जलालपुर थाना क्षेत्र में दलित बालिका को अगवाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बालिका से मुलाकात कर आरोपियों को कठोरतम कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद बालिका को उसके घर के निकट ले जाकर छोड़ दिया।
इसके बाद बालिका ने परिजनों को पूरी जानकारी दी। जानकारी होते ही जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी जलालपुर पहुंच गए।
बालिका के चिकित्सकीय परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।