{"_id":"65dec424aa2067a1fa0bb228","slug":"a-couple-s-dead-body-found-on-railway-track-in-raebareli-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के क्षत विक्षत शव, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी युगल के क्षत विक्षत शव, नहीं हो सकी पहचान
Wed, 28 Feb 2024 10:57 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:57 AM IST
सार
रायबरेली की जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में रेल ट्रैक पर प्रेमी युगल के क्षत विक्षत शव पाए गए हैं। पुलिस घटना की जांच करा रही है।
विज्ञापन
प्रेमी युगल के शव ट्रैक पर पड़े मिले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की सुबह रेल ट्रैक पर एक युवक और युवती के क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक और युवती प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रायबरेली-प्रयागराज रेलखंड पर जगतपुर क्षेत्र के पूरे त्रिलोक गांव के पास सुबह करीब 7.35 बजे रेल ट्रैक पर युवक और युवती के शव क्षत विक्षत अवस्था में पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने नौचंदी एक्सप्रेस के आगे कूदकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - गठबंधन के बाद सपा-कांग्रेस को पहला बड़ा झटका, लोकसभा चुनाव के समीकरणों पर भी असर
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: मनोज पांडेय के पाला बदलने से बदले रायबरेली सीट के समीकरण, कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़ी मुश्किलें
युवक और युवती की पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी बबिता पटेल का कहना है कि युवक और युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामला खुदकुशी का लग रहा है।