{"_id":"5b35292e4f1c1b64068b8b39","slug":"a-couple-from-barabanki-tried-to-set-themself-on-fire-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों से परेशान दंपति ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों से परेशान दंपति ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
महिला ने पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी निवासी दंपती ने बृहस्पतिवार दोपहर विधानभवन के सामने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। आरोप था कि शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने दौड़कर दंपती को पकड़ लिया और थाने ले गए। पीड़ित दंपती ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे बाराबंकी निवासी आशाराम व पत्नी आरती विधानभवन पहुंचे और लोक भवन के सामने उतरते ही झोले में रखे डिब्बे से मिट्टी का तेल निकाला और उड़ेलना शुरू कर दिया। यह देखते ही सिपाही शिव कुमारी और सुष्मिता यादव दौड़ीं और डिब्बा व माचिस छीन लिया। थाने में दंपती ने बताया कि वह बाराबंकी के हेत्मापुर गांव के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
गांव के राजाराम ने खेत में जानवर घुसने पर दोनों को पीटा। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद से ही राजाराम व उसके परिवारीजन धमका रहे हैं।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देर शाम चिकित्सकीय जांच के बाद दोनों को बाराबंकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।