{"_id":"675019deaa513c7de303229b","slug":"a-couple-consumed-poison-before-their-court-marriage-in-dostpur-sultanpur-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur:कोर्ट मैरिज से एक दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur:कोर्ट मैरिज से एक दिन पहले प्रेमी-प्रेमिका ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती गंभीर
Wed, 04 Dec 2024 02:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, दोस्तपुर (सुल्तानपुर)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Dec 2024 02:29 PM IST
सार
सुल्तानपुर में कोर्ट मैरिज से एक दिन पहले प्रेमी प्रेमिका ने जहर खा लिया। युवक की मौत हो गई जबकि युवती की हालत नाजुक है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भीलम पुर निवासी भारतलाल निषाद (20) एक प्राइवेट कालेज में गाड़ी चलाता था उसी स्कूल में पढ़ने वाली बनपुरवा निवासी शिवांगी (20) से तीन साल पहले संबध हो गया। इसी बीच शिवांगी निषाद शादी करने की जिद करने लगी। प्रेमी ने अपने भाई की शादी हो जाने के बाद शादी करने की बात कही।
विज्ञापन
मंगलवार को शिवांगी के भाई ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्ष को राजी कर बुधवार को कोर्ट मैरिज कराने की बात कही थी। मंगलवार की रात दोनों घर से निकलकर मदहाताल पर पहुंचे और जहर खा लिया। परिजन रात भर दोनों की खोजबीन करते रहे।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह खेत जोतने गए ट्रैक्टर चालक ने दोनों को तड़पते देखा तो परिजनों को सूचना दी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया जहां भारतलाल निषाद को मृत धोषित कर दिया गया व शिवांगी निषाद को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजन शिवांगी का इलाज प्राइवेट अस्पताल में कर रहे हैं। जहां हालत खराब है। उधर, भारत लाल के परिजनों ने आननफानन में उसका शव जला दिया। थाना प्रभारी पंडित तिवारी ने बताया कि सूचना नहीं मिली है।