फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A couple commits suicde in Masauli thana kshetra in Barabanki.

Barabanki: जुदा होने के डर से प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर जान दी, विवाहित थी युवती, दोनों का धर्म था अलग

Thu, 18 Apr 2024 10:51 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Thu, 18 Apr 2024 10:51 AM IST
सार

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने जुदा होने के डर से ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों अलग-अलग धर्मों के थे।

विज्ञापन
A couple commits suicde in Masauli thana kshetra in Barabanki.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी जिले के मसौली थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल के शव पाए गए हैं। दोनों अयोध्या जिले के हैं। युवती मुस्लिम तो युवक हिंदू धर्म का है। आज युवक की वरीक्षा थी जबकि युवती की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाराबंकी गोंडा रेल मार्ग पर पहलीपर गांव के पास सुबह ग्रामीणों ने करीब 25 वर्ष के युवक और 22 वर्षीय युवती के शव पड़े देखे। करीब 50 मीटर दूर पर एक बाइक भी खड़ी थी। लग रहा था कि दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अयोध्या जिले के मवई थाना क्षेत्र के पकरिया गांव निवासी शैलेंद्र कुमार दुबे के रूप में हुई है जबकि युवती इसी गांव की निवासी माहे निगार है। मौके से मिले आधार कार्ड से इनकी पहचान हुई है। वहीं, मौके पर पहुंचे मृतक युवक के चाचा हरिशरण दुबे ने बताया कि शैलेंद्र की आज वरीक्षा थी। उसकी शादी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों एक दिन पहले शाम को दवा के बहाने गांव से निकले थे। युवती का विवाह अमेठी जिले में हो चुका है और उसका पति सऊदी अरब कमाने गया है। पुलिस ने संभावना जताई है कि जुदा होने के डर से दोनों ने आत्महत्या कर मौत को गले लगाया। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed