{"_id":"5dcbf1588ebc3e5b5d748cec","slug":"a-committee-has-been-setup-to-probe-the-matter-where-a-officer-was-thrashed-by-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: बाल कल्याण अफसर पर हमले की जांच के लिए कमेटी का गठन, कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: बाल कल्याण अफसर पर हमले की जांच के लिए कमेटी का गठन, कार्रवाई का आदेश
Wed, 13 Nov 2019 05:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी रायबरेली शुभ्रा सक्सेना।
- फोटो : amar ujala
रायबरेली के गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण केंद्र में बच्चों द्वारा महिला अफसर पर किए गए हमले के मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है और मामले पर समुचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। जिले की डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इस बाबत आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
Shubhra Saxena, Raebareli District Magistrate on an incident in which a child welfare official was thrashed by students at Gandhi Sewa Niketan y'day: We sent concerned officials on the spot. A committee to probe the matter has been constituted & appropriate action will be taken. pic.twitter.com/e9hhh0naNO
— ANI UP (@ANINewsUP) November 13, 2019विज्ञापन
बता दें कि शहर के धौरहरा स्थित गांधी सेवा निकेतन बाल संरक्षण केंद्र में तैनात बाल कल्याण अधिकारी पर बच्चों ने ही कुर्सियों से हमला बोल दिया। पहले कहासुनी की और फिर हमला बोलकर पिटाई की। सीसीटीवी फुटेज में दबंगई की यह तस्वीर कैद हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़िता का कहना है कि केंद्र संचालक की ओर से यह सब कराया जा रहा है। उन्हें एक दिन प्रसाधन में बंद कर दिया गया था। आए दिन उनके साथ ज्यादती की जा रही है। यह इसलिए किया जा रहा है, ताकि वह नौकरी छोड़कर चली जाए। मामले में कार्रवाई की जाए।