फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A committee has been formed for availability of essentials.

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता तय कराएगा उच्चस्तरीय कार्यदल, प्रतिदिन होगी बैठक

Thu, 26 Mar 2020 07:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 26 Mar 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
A committee has been formed for availability of essentials.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं व खाद्य सामग्री की व्यवस्था जनसामान्य में सुनिश्चित करने के लिए एक उच्चस्तरीय कार्यदल (समिति) का गठन किया है। कृषि उत्पादन आयक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में गठित इस कार्यदल में शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल ने कार्यदल का गठन करते हुए इसकी जिम्मेदारियां भी तय की हैं। कार्यदल से कहा गया है कि वह आवश्यक वस्तुओं तथा खाद्य सामग्री जैसे दूध, फल सब्जी, राशन व पशु आहार की व्यवस्था जनसामान्य के लिए सुनिश्चित कराए।
विज्ञापन


कार्यदल के अध्यक्ष नियत समय पर रोजाना बैठक करेंगे। इसमें आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की जिलों की व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। कार्यदल जिलों से समन्वय कर यह भी सुनिश्चित करेगा कि सामग्री व वस्तुओं की व्यवस्था को लेकर अंतर्जनपदीय व जनपदीय परिवहन में किसी तरह की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोयल ने कहा है कि कार्यदल इस संबंध में तत्काल एक व्यापक कार्य योजना तैयार करेगा। इसका अपना कंट्रोल रूम भी होगा जिसमें सभी संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कार्यदल यह भी सुनिश्चित करेगा कि सभी आवश्यक सामग्री आम लोगों को उचित मूल्य पर ही मिले।

मुख्यमंत्री ने कार्यदल से कहा है कि वह बैठक के बाद की गई कार्यवाही की सूचना प्रतिदिन अपराह्न दो बजे तक अपर मुख्य सचिव गृह एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य की ओर से की जाने वाली मीडिया ब्रीफिंग के लिए प्रमुख सचिव गृह को उपलब्ध कराएगी।

कार्यदल में ये अधिकारी शामिल

अलोक सिन्हा,  कृषि उत्पादन आयुक्त। देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव कृषि। आरके सिंह, प्रमुख सचिव। भुवनेश कुमार, प्रमुख सचिव दुग्ध विकास एवं पशुधन। निवेदिता शुक्ला वर्मा, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद आपूर्ति।

अनीता सिंह, प्रमुख सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन। बाबू लाल मीना, प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण। पीवी रामाशास्त्री, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था। जेपी सिंह, निदेशक मंडी और संजय गोयल, राहत आयुक्त।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed