{"_id":"69e93a0d74bc0e80fe0fc4f2","slug":"a-classmate-sexually-assaulted-a-female-resident-of-pgi-under-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-lko1096-1703207-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर सहपाठी ने पीजीआई \nकी महिला रेजिडेंट का किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर सहपाठी ने पीजीआई की महिला रेजिडेंट का किया यौन शोषण
Thu, 23 Apr 2026 02:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला रेजिडेंट डॉक्टर के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पश्चिम बंगाल निवासी पीड़िता ने आरोपी सहपाठी सचिन गुप्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है और पीजीआई संस्थान में रेजिडेंट डॉक्टर है।
पीड़िता के मुताबिक नवंबर 2023 में उसकी मुलाकात सचिन से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। सचिन ने शादी का झांसा देकर कई बार उनके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि उनका यौन शोषण किया गया, जबरन नशा कराया गया और गर्भ निरोधक गोलियां भी खिलाई गईं। उन्होंने सचिन पर शादी का दबाव बनाया तो उसने दूरी बना ली। यही नहीं, सचिन अन्य लड़कियों से संबंध बनाने लगा। विरोध करने पर उसे विभाग में बदनाम किया गया। मानसिक अवसाद में आकर पीड़िता ने एक बार आत्महत्या का प्रयास भी किया। यही नहीं पीड़िता के आवाज उठाने पर उसे धमकी दी गई। आरोप है कि परेशान होकर पीड़िता ने 24 फरवरी को पीजीआई थाने में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह 30 मार्च को महिला आयोग में गईं और न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की गई।
पीजीआई कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।