{"_id":"690d0eae08687c504a080387","slug":"a-child-falls-on-the-road-after-being-hit-by-a-vehicle-and-dies-lucknow-news-c-13-knp1050-1459132-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वाहन की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरा बच्चा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वाहन की टक्कर से उछलकर सड़क पर गिरा बच्चा, मौत
Fri, 07 Nov 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 07 Nov 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद राम सागर मिश्र हॉस्पिटल में मौजूद बालक के परिजन।
बख्शी का तालाब। सीतापुर हाईवे स्थित फौजी ढाबे के पास बुधवार शाम सड़क किनारे खड़े कृष्णा (8) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह हवा में उछलकर सड़क पर गिरा और मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन के बारे में पता लगा रही है।
मूल रूप से सीतापुर निवासी कृष्णा परिवार के साथ फौजी ढाबे के पास झोपड़ी में रहता था। उसकी मां रिंकी के मुताबिक बुधवार शाम करीब पांच बजे बेटा हाईवे के पास सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से वह आठ फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। परिजन स्थानीय लोगों की मदद से कृष्णा को राम सागर मिश्र अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर बीकेटी संजय सिंह ने बताया कि कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने की आर्थिक मदद
कृष्णा के पिता मूलचंद मजदूरी करते हैं। तीन बहनों सोनी, मोनी व राधा में वह इकलौता बेटा था। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके पास बेटे के अंतिम संस्कार के लिए रुपये तक नहीं थे। ऐसे में महिला सिपाही रचना शर्मा, हेड कांस्टेबल आशीष सिंह और अमरीश सिंह ने उनकी आर्थिक मदद की।