{"_id":"59f4b99e4f1c1b6d548b9719","slug":"a-child-died-in-gonda-when-a-car-of-up-minister-s-fleet-trampled-him","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" यूपी: मंत्री के काफिले की गाड़ी से कुचलकर मासूम की मौत, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: मंत्री के काफिले की गाड़ी से कुचलकर मासूम की मौत, विरोध प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 29 Oct 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
हंगामे की सूचना देते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले की गाड़ी से कुचलकर शनिवार देर शाम 8 साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा गोंडा के बाबागंज गोसाईं पुरवा के पास हुआ। माहौल बिगड़ता देख मंत्री मौके से भाग खड़े हुए। इससे भड़के ग्रामीणों ने शव रखकर करनैलगंज-परसपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल सदानन्द सिंह ने बताया कि मंत्री के काफिले की गाड़ी से कुचलकर बच्चे के मौत की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
मंत्री राजभर का काफिला करनैलगंज-परसपुर मार्ग से गुजर रहा था। बाबागंज के पास गोसाईंपुरवा के विश्वनाथ का बेटा शिवा हूटर की आवाज सुनकर भागा तो काफिले की गाड़ी की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मंत्री काफिले समेत भाग निकले तो ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने अंधेरे में बल प्रयोग कर जाम हटवाने की कोशिश को ग्रामीणों ने सड़क पर घास फूस इकट्ठा कर आग लगा दी और मंत्री के विरोध में नारे लगाये। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर करीब एक घंटे बाद लोगों को शांत कराकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
मेरे काफिले की गाड़ी से कोई हादसा नहीं
मंत्री ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : demo pic
मामले पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर का कहना है, ‘मेरे काफिले की किसी गाड़ी से कोई हादसा नहीं हुआ। कर्नलगंज में कार्यक्रम खत्म करने के बाद मैं बलिया आ गया था, तब मुझे पता चला कि कोई हादसा हुआ है। जब हादसा हुआ, हमारा काफिला काफी आगे आ चुका था। मैंने पूरी घटना से सीएम को अवगत करा दिया है। गोंडा के एसपी से कहा है कि जांच कराएं कि किस गाड़ी से हादसा हुआ है।