फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A child died in an road accident in PGI thana kshetra in Lucknow.

Lucknow News : बेटे-बेटी को स्कूल छोड़ने स्कूटी से जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर, बेटे की मौत

Fri, 15 Dec 2023 07:45 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Dec 2023 07:45 PM IST
सार

घर पहुंचते ही सपना बार-बार परिजनों से बेटे अभिमन्यु के बारे में पूछ रही थीं। हर कोई उनको यह जवाब दे रहा था कि वो ठीक है, इलाज चल रहा है। घर का कोई सदस्य इस बात की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि मां को बेटे की मौत की खबर कैसे दी जाए।

विज्ञापन
A child died in an road accident in PGI thana kshetra in Lucknow.
मृतक बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ में पीजीआई इलाके में बेटे व बेटी को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रही महिला को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार किशोर बस की पहिया के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसे में महिला व उसकी बेटी मामूली रूप से घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर भाग निकला।

विज्ञापन


उन्नाव के बिहार गांव निवासी राजस्थान में तैनात सैन्यकर्मी हरिकरन पीजीआई रायबरेली रोड स्थित साहू कॉलोनी में रहते हैं। उनके बच्चे अभिमन्यु (11) और राखी (12) एलपीएस साउथ सिटी ब्रांच में कक्षा सातवीं और आठवीं के छात्र थे। रोज की तरह बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे सैन्यकर्मी की पत्नी सपना दोनों बच्चों को स्कूटी से स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थीं। कॉलोनी से बाहर रायबरेली रोड पर आते ही सभा खेड़ा के पास रायबरेली की तरफ से आ रही रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने पीछे से उनकी उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सपना और राखी सड़क किनारे गिरी और अभिमन्यु रोड की तरफ गिरा। इस बीच बस का पहिया उसपर चढ़ गया। घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर भाग निकला। हादसा होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए ट्रामा-2 में भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने अभिमन्यु को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सपना का दाहिना हाथ टूट गया और बेटी राखी को मामूली खरोंच लगी। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी। इंस्पेक्टर पीजीआई बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि सपना की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से बस की पहचान की गई
दर्दनाक हादसे के बाद डीसीपी पूर्वी आशीष श्रीवास्तव ने पुलिस की दो टीमों को बस की तलाश में लगाया। पुलिस की दोनों टीमों ने मिलकर घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि बस फतेहपुर डिपो की है और फतेहपुर से लखनऊ आ रही थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि बस नंबर ट्रेस कर लिया गया है और बस को बरामद करने लिए पुलिस की टीम लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां से घंटों छुपाकर रखी गई बेटे की मौत की बात
रोडवेज बस की चपेट में आने से सातवीं के छात्र अभिमन्यु की मौत की खबर मां से घंटों परिजनों ने छुपा कर रखी। परिवार का कोई भी सदस्य बेटे की मौत की खबर दे पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। अभिमन्यु का शव जब पोस्टमार्टम के बाद गांव के लिए निकले तब किसी तरह मां को मौत की खबर दी गई। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां सपना बेहोश गई।

बार-बार बेटे की खैरियत पूछ रही थीं सपना
सुबह हुए हादसे के बाद घायल सपना और बेटी राखी को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया था। घर पहुंचते ही सपना बार-बार परिजनों से बेटे अभिमन्यु के बारे में पूछ रही थीं। हर कोई उनको यह जवाब दे रहा था कि वो ठीक है, इलाज चल रहा है। घर का कोई सदस्य इस बात की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था कि मां को बेटे की मौत की खबर कैसे दी जाए। पोस्टमार्टम होने के बाद सपना को बेटे की मौत की खबर दी गई। परिजनों ने राजस्थान जयपुर में तैनात अभिमन्यु के पिता हरिकरन को बेटे की मौत की खबर दे दी थी। वह फौरन ही वहां से चल दिए थे। अभिमन्यु के फूफा रविंद्र सिंह ने बताया कि वो पढ़ने में होनहार था। चचेरे भाई राजवीर सिंह का कहना है कि अभिमन्यु भी पिता की तरह की पुलिस अफसर बन देश की सेवा करना चाहता था।


उन्नाव ले जाया गया शव
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में अभिमन्यु के अंतिम संस्कार का फैसला किया और शव को उन्नाव के बिहार गांव ले गए। घरवालों का कहना था कि पिता के आने के बाद शव को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed