{"_id":"5f6f1cbd46764922152487d2","slug":"a-car-caught-fire-on-matiyari-flyover-of-chinhat","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः जिम से लौटते समय हुआ हादसा, चलती कार बनी आग का गोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः जिम से लौटते समय हुआ हादसा, चलती कार बनी आग का गोला
Sat, 26 Sep 2020 04:19 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 26 Sep 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
कार में आग
- फोटो : amar ujala
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चिनहट के मटियारी फ्लाईओवर पर जुग्गौर ऋषि उद्यान कॉलोनी निवासी सुनील मोहन की चलती ईको स्पोर्ट्स कार में आग लग गई। रात करीब 10 बजे हादसे के बाद यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, सुनील अपनी कार से शुक्रवार को जिम से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटियारी फ्लाईओवर पर उनकी कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने कार खड़ी कर दी। जैसे ही बाहर निकले कार जलने लगी। पुलिस के मुताबिक इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जांच की जा रही है।