{"_id":"6792a280f9918d840202978b","slug":"a-businessman-attacked-a-young-man-for-refusing-to-blow-the-horn-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1047982-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हॉर्न बजाने से मना करने पर कारोबारी ने युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हॉर्न बजाने से मना करने पर कारोबारी ने युवक पर किया हमला
Fri, 24 Jan 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 24 Jan 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
हॉर्न बजाने से मना करने पर कारोबारी ने युवक पर किया हमला
लखनऊ। विभूतिखंड निवासी एसयूवी सवार कपड़ा कारोबारी दीपक माहेश्वरी ने हॉर्न बजाने से रोकने पर सुशांत गोल्फ के ओमेक्स आर वन निवासी उपेंद्र प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। पुलिस ने दीपक समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
उपेंद्र के मुताबिक मंगलवार को वह कार से बच्चे को छोड़ने ग्रीन लैंड स्कूल गए थे। स्कूल के गेट के आगे कार खड़ी कर बच्चे को उतार रहे थे तभी पीछे से एसयूवी से दीपक पहुंचा और हॉर्न बजाने लगा। विरोध पर गाली गलौज की और कॉल कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में दूसरी कार से दीपक के पिता महेश व चार लोग और आ गए। सभी ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। राहगीरों के बीच बचाव पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। इंस्पेक्टर सुनील सिंह के मुताबिक फुटेज खंगाली जा रही हैं।