{"_id":"68ab759a20fdae8cfe0d931e","slug":"a-businessman-and-six-others-were-duped-of-rs-124-crore-on-the-pretext-of-share-trading-lucknow-news-c-13-lko1070-1351424-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर कारोबारी व छह अन्य से ठगे 1.24 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर कारोबारी व छह अन्य से ठगे 1.24 करोड़
Mon, 25 Aug 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। शाहजहांपुर के रोजा निवासी कारोबारी महेंद्र कुमार मिश्रा ने ट्रेड आस्था इंफ्रा प्रमोटर्स प्रा. लि. के निदेशक कुशीनगर निवासी विश्वजीत श्रीवास्तव व नौ अन्य पर शेयर ट्रेडिंग के नाम पर उनसे व छह अन्य लोगों से 1.24 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को साइबर क्राइम पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
महेंद्र के मुताबिक कुछ समय पहले उनकी मुलाकात आनंद कुमार यादव से मुंशी पुलिया चौराहे के पास हुई थी। उसने उन्हें शेयर ट्रेडिंग कर मुनाफा कमाने की बात कही थी। हामी भरने पर आरोपी ने उनकी मुलाकात विश्वजीत, उसकी पत्नी चंदा, नवीन चंद्र, मीनाक्षी, हरकेश, सोनू गुप्ता, राहुल, सुदामा कुशवाहा व चंदन शर्मा से कराई। विश्वजीत ने बताया कि उसकी दो फर्में और हैं। साथ ही एक जेवर का शोरूम है। विश्वास में लेने के लिए आरोपी ने महेंद्र को फर्मों और शोरूम के कागज दिखाए। आरोपी ने कहा कि शेयर ट्रेडिंग में रकम लगाने पर वह उन्हें अच्छा मुनाफा देगा। रकम उसकी कंपनी के जरिये निवेश होगी। मुनाफे के फेर में फंसे कारोबारी ने 55 लाख, उनके परिचित इटौंजा के चौगवां निवासी अभिषेक कुमार शर्मा ने 13.80 लाख, मुरादाबाद के मझौला के रहने वाले
जयदीप ने 15 लाख, उनके भाई ईश्वर शरण ने 10 लाख, वाराणसी रिजर्व पुलिस लाइन निवासी राहुल सिंह ने पांच लाख, वाराणसी के पहाड़पुर निवासी पितांबर से 17 लाख, इटौंजा के बहादरगंज में रहने वाले प्रवेश कुमार ने 8.50 लाख निवेश कर दिए। मगर न तो पीड़ितों को मुनाफा मिला और न रकम। दबाव बनाने पर आरोपी सिर्फ टालमटोल करते रहे। परेशान महेंद्र ने साइबर क्राइम पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र यादव के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।