{"_id":"6506bf834a9bc54f6d0f5ef6","slug":"a-bus-met-to-an-accident-in-jagatpur-kotwali-in-raebareli-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: मवेशियों को बचाने में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, आठ की हालत गंभीर, जिला अस्पताल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: मवेशियों को बचाने में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, आठ की हालत गंभीर, जिला अस्पताल भेजा गया
Sun, 17 Sep 2023 02:27 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 17 Sep 2023 02:27 PM IST
सार
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में मवेशियों को बचाने में एक बस सड़क किनारे जाकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
अफसरों ने घायलों का हालचाल लिया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात मवेशी को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी बेकाबू बस पलट गई। इससे बस पर सवार 22 लोग घायल हो गए। बछरावां थाना क्षेत्र के सोरांव गांव के रहने वाले ग्रामीण जिसमें महिलाएं, बुजुर्ग व मासूम बच्चों सहित 22 लोग एक प्राइवेट बस बुक करा कर प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा में स्थित मनगढ मंदिर दर्शन करने गए हुए थे।
विज्ञापन
सभी श्रद्धालु मंदिर में दर्शन करने के बाद बस से वापस घर आ रहे थे कि तभी अचानक पंचशील डिग्री कॉलेज के सामने छुट्टा पशुओं का झुंड आ गया। बस चालक पशुओं को बचाने के चक्कर में बस पर काबू नहीं रख पाया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: भाजपा जिलाध्यक्षों की नियुक्ति पर उठ रहे हैं सवाल, दागी नेताओं का चयन दे सकता है विपक्षियों को मुद्दा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - दर्दनाक हादसा: तीन घंटे मलबे में दबा रहा परिवार, सन्नाटा दिखने पर पड़ोसी छत पर पहुंचे, मलबे में दिखीं लाशें
बस पलटते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया जिसमें आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं एक बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शेष श्रद्धालुओं को मामूली चोटें होने के कारण उनका उपचार करके उनको घर भेज दिया गया।