{"_id":"65a2803514424fb95e0dbebe","slug":"a-bus-falls-down-in-rapti-river-in-nepal-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Accident: काठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की मौत, मृतकों में दो भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nepal Accident: काठमांडू जा रही बस राप्ती नदी में गिरी, हादसे में 12 लोगों की मौत, मृतकों में दो भारतीय
Sat, 13 Jan 2024 06:21 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 13 Jan 2024 06:21 PM IST
सार
नेपालगंज से काठमांडू जा रही एक बस हादसे का शिकार होकर राप्ती नदी में गिर गई। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। 25 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
राप्ती नदी में गिरी बस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले से सटे पड़ोसी देश नेपाल के कस्बा नेपालगंज से काठमांडू जा रही यात्री बस शुकवार रात राप्ती नदी में गिरने से हादसे का शिकार हो गई। इसमें दो भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं करीब 25 लोग घायल हुए है। दोेनों भारतीय मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
नेपाल के जिला पुलिस कार्यालय डांग के डीएसपी जनक बहादुर मल्ल ने बताया कि हादसे में 12 लोगों की मौत हो गयी। घायलों का इलाज राप्ती विज्ञान संस्थान में चल रहा है। पुलिस ने बताया कि जिस बस से हादसा हुआ वह नमस्ते ट्रांसपोर्ट की थी। बस चालक सल्यान गांव निवासी लाल बहादुर को नेपाली पुलिस ने हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: अखिलेश बोले- रामगोपाल यादव को दी गई सीट बांटने की जिम्मेदारी, बीते दो चुनाव होंगे आधार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्राण प्रतिष्ठा: अमिताभ और रजनीकांत होंगे खास मेहमान, 300 श्रमिकों और भिक्षुकों को भी किया गया आमंत्रित
घायलों की पहचान काठमांडू में रहने वाली अब्या पांडेय, काठमांडू के कालीमाटी में रहने वाली मंजू शर्मा, बांके के निरंजन कोरी, नेपालगंज, बांके में रहने वाले आशुतोष गौतम, रौतहट में रहने वाले संजय कार्की, धन बहादुर पुन मगर, बांके के कोहलपुर में रहने वाले छोटी सिलौटा, बरदिया के राजीव थारू, जुमला के विशाल बोहरा, बांके के दशरथ विक, बांके के नफीज खान, डोलपा केधनकली बूढ़ा, बांके राप्ती सोनारी गापा के कुल बहादुर गोसाई, सुबास कार्की चखेवा, बांके के नेपालगंज की लीला वाली, बांके के नेपालगंज की कुसुम बासनेत, बांके बैजापुर के शंकर थारू, भारत के राहुल कुमार अहीर शामिल है। वहीं मृतकों में दस नेपाल के व दो भारत के है। दोनों भारतीय मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हुई है। नेपाल की पुलिस उनके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।