{"_id":"623035b5db32f867f811ae3a","slug":"a-bus-catches-fire-near-fun-mall-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : रोडवेज की बस में भीषण आग, 21 की बची जान, लोहिया पथ पर गोंडा से कैसरबाग जा रही बस मे हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : रोडवेज की बस में भीषण आग, 21 की बची जान, लोहिया पथ पर गोंडा से कैसरबाग जा रही बस मे हुआ हादसा
Tue, 15 Mar 2022 10:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:56 PM IST
सार
चालक ने बस के डीजल लीक होने और शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही है। परिवहन विभाग को हादसे की जानकारी दे दी गई है। आग के सही कारणों का पता टेक्निकल मुआयना के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
लखनऊ में लोहिया पथ पर बस में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहिया पथ पर मंगलवार सुबह गोंडा से आ रही रोडवेज बस में आग लग गई। हादसे में चालक व परिचालक सहित 21 लोगों की जान बच गई। चालक व परिचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इंजन से तेज धुआं निकलते ही गाड़ी किनारे खड़ी कर यात्रियों को नीचे उतार दिया। बीच सड़क पर रोडवेज बस धू-धू कर जलता देख आसपास हड़कंप मच गया। चालक ने तत्काल पुलिस व फायर कंट्रोल को सूचना दी। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक गोंडा से कैसरबाग आ रही रोडवेज बस (यूपी 15 एटी 7279) के इंजन से लोहिया पथ पर फन सिनेमा के पास अचानक धुंआ निकले लगा। जिसे देख चालक ने गाड़ी रोक दी और उसमें बैठे 19 यात्रियों को बाहर उतारा। यात्रियों को बस से उतारते ही बस से आग की लपटे उठने लगी। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी अन्य अनहोनी से बचने के लिए रास्ते को बंद करा दिया। वहीं मौके पर पहुंचे दमकल के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग से बस पूरी तरह से जल गई। चालक ने बस के डीजल लीक होने और शार्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात कही है। परिवहन विभाग को हादसे की जानकारी दे दी गई है। आग के सही कारणों का पता टेक्निकल मुआयना के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
हादसे के कारण लगा जाम
बस में आग लगने के कारण लोहिया पथ पर सुबह के समय काफी देर तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे गोमतीनगर प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी व उनकी टीम ने धीरे-धीरे कर वाहनों को एक लेन से निकालना शुरू किया। इसके बाद करीब एक घंटे लग गये। इसके बाद बस को किसी तरह किनारे किया गया। दोपहर करीब एक बजे के बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन