{"_id":"6534bfed92d484557e08a9e5","slug":"a-bolero-car-hits-a-truck-standing-on-highway-in-raebareli-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: खड़े मिनी ट्रक में घुसी बोलेरो, नर्सिग होम संचालक समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: खड़े मिनी ट्रक में घुसी बोलेरो, नर्सिग होम संचालक समेत दो लोगों की मौत
Sun, 22 Oct 2023 01:55 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:55 PM IST
सार
हादसा हाईवे पर कन्नावां गांव के पास हुआ है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बोलेरो सवार किसी काम से रायबरेली आ रहे थे।
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की रात हाईवे पर खड़े मिनी ट्रक (डीसीएम) से बोलेरो जा घुसी। इससे बोलेरो सवार निजी नर्सिग होम संचालक और उसके गाड़ी चालक की मौत हो गई। बोलेरो की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की। दो लोगों की मौत से परिजनों में मच गया है।
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी आशीष चौधरी (38) पुत्र राकेश कुमार बछरावां कस्बे में आरके नर्सिग होम का संचालन करता था। वह बछरावां के साथ ही लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के मइवया में भी रहता था। बछरावां क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी शैलेंद्र पटेल उर्फ लालू (40) पुत्र स्व. संतलाल (40) नर्सिग होम संचालक का दोस्त था। साथ ही उसकी गाड़ी भी चलाता था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राजभर ने अखिलेश को घेरने की बनाई रणनीति: पिछड़े, दलितों व वंचितों के बीच जाकर बताएंगे सपा सरकार की नाकामियां
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश ने दी सख्त हिदायत: अनर्गल बयान ना दें सपाई, बोले- कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व से मिल चुका है मुझे संदेश
रात में दोनों बोलेरो से रायबरेली की तरफ आ रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावां गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक में बोलेरो घुस गई। इससे बोलेरो सवार आशीष और उसके वाहन चालक लालू की मौत हो गई। कोतवाल बृजेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा।
नर्सिग होम संचालक और उसके दोस्त में हुआ था विवाद
पुलिस के मुताबिक मृतक लालू की पत्नी के पैर में चोट लग गई थी। शनिवार की शाम छह बजे वह अपनी पत्नी को दिखाने के लिए नर्सिग होम पहुंचा था। संचालक आपरेशन कक्ष में था। इसलिए उसकी पत्नी का इलाज नहीं हो पाया था। इसके बाद लालू अपनी पत्नी के साथ घर वापस लौट आया था। रात 10.30 बजे फिर नशे की हालत में लालू नर्सिग होम पहुंचा।
इस दौरान नर्सिग होम संचालक से उसका विवाद हो गया बाद में नर्सिग होम संचालक को बोलेरो पर बैठा लिया और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए रायबरेली की तरफ निकल पड़ा। रफ्तार अधिक होने पर बोलेरो अनियंत्रित होकर मिनी ट्रक के अंदर घुस गई। इससे दोनों की मौत हो गई।