फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A BJP leader warns a SI in Raebareli.

भाजपा विधायक की दबंगई, दरोगा को हड़काकर बोले- मुलायम नहीं आएंगे बचाने

Fri, 24 Mar 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Fri, 24 Mar 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
A BJP leader warns a SI in Raebareli.
दरोगा को वार्निंग देते विधायक - फोटो : amar ujala

सत्ता की धमक में सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने बृहस्पतिवार को एक दरोगा को न केवल धमकाया बल्कि यह तक कह गए कि होश में काम करो, मुलायम सिंह बचाने नहीं आएंगे।

विज्ञापन


मामला इतना सा था कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक छात्र की बाइक का चालान कर दिया था। चौराहे पर सरेआम विधायक धमकाते रहे और दरोगा अपनी सफाई देता रहा। इस मामले का वीडियो भी वायरल हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश की सत्ता बदलने से लोगों को खादी की दबंगई से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन सत्ता का नशा नए हुक्मरानों पर भी चढ़ता दिख रहा है।

बृहस्पतिवार को कोतवाली के दरोगा वीरेंद्र कुमार यादव एसबीआई के समीप वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच जय प्रकाश निवासी मदापुर बगैर गाड़ी लॉक किए बैंक के अंदर चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काफिले के साथ पहुंचे विधायक और दरोगा को दी चेतावनी

A BJP leader warns a SI in Raebareli.

बैंक से बाहर आने पर दारोगा वीरेंद्र यादव ने गाड़ी का चालान कर दिया। युवक ने दरोगा को फोन पर बात करने को कहा, लेकिन तब तक चालान की कार्रवाई पूरी हो चुकी थी।

इसी बीच अपने काफिले के साथ पहुंचे भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने दरोगा को अरदब में ले लिया। विधायक ने मानसिकता बदलकर काम करने की चेतावनी दी और कहा कि एग्जाम देने वाले बच्चों का चालान काटा तो तुम्हारा चालान ऐसी जगह कटेगा की पता नही चलेगा। सुधर जाओ। मुलायम सिंह बचाने नहीं आएंगे।

हालांकि, बाद में मामले की सफाई देते हुए दल बहादुर कोरी ने कहा कि बच्चे एग्जाम देने जा रहे थे। उनका चालान पुलिस कर रही थी। मैंने दारोगा को समझाया। धमकाने जैसी कोई बात नहीं है। जनप्रतिनिधि होने के नाते ये मेरा काम है।

आईजी के आदेश पर वाहन चेकिंग चल रही थी। वहीं, दरोगा वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा, मोटरसाइकिल के चालान पर किसी ने विधायक जी को फोन कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने मुझसे पूछा किसके आदेश से चेकिंग चल रही है। उन्होंने कहा मैं दल बहादुर आदेश दे रहा हूं अब चेकिंग नहीं होगी। काफी कुछ बोला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed