फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a bird clashes with akhilesh helicopter

अखिलेश-डिम्पल थे हेलीकॉप्टर में, आसमान में हुई दुर्घटना!

Mon, 28 Apr 2014 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Apr 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
a bird clashes with akhilesh helicopter

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनकी पत्नी सांसद डिम्पल यादव रविवार शाम उस समय बाल-बाल बच गए जब उनके हेलीकॉप्टर से एक चील अमौसी एयरपोर्ट के पास टकरा गयी।

विज्ञापन


चील की टक्कर इतनी तेज थी कि हेलीकॉप्टर के सामने वाला शीशा टूट गया। उसका कुछ हिस्सा कॉकपिट में जा गिरा।

एयरपोर्ट के एयर ट्रॉफिक कंट्रोल (एटीसी) से अनुमति लेकर हेलीकॉप्टर को एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अखिलेश व डिम्पल सैफई से लखनऊ लौट रहे थे।

तीन हजार फुट ऊपर था

a bird clashes with akhilesh helicopter

अखिलेश को एयर चॉर्टर कंपनी के दो इंजन वाले हेलीकॉप्टर वीपीआईकेआर से सैफई से सीधे ला-मार्टीनियर मैदान पर उतरना था। हेलीकॉप्टर में दो पायलट थे।

शाम करीब 4:30 बजे अमौसी एयरपोर्ट से 12 किलोमीटर के करीब पहुंचते ही 3000 फीट की ऊंचाई पर एक चील हेलीकॉप्टर के पंखे से टकरा गयी।

चील पंखे से घुमता हुआ सीधे हेलीकॉप्टर के सामने वाले शीशे से जा टकरायी। उसका कुछ हिस्सा शीशा तोड़कर पायलट के ऊपर जा गिरा।

बगल वाले पायलट ने स्थिति को संभालते हुए हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति एटीसी से मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मच गई अफरातफरी

a bird clashes with akhilesh helicopter

मामला मुख्यमंत्री से जुड़ा होने से एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। निदेशक एससी होता सहित कई आला अधिकारी एंबुलेंस व फायर सर्विस लेकर रनवे पर पहुंच गए।

निदेशक एससी होता ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर से 12 किलोमीटर पहले पक्षी टकराया था। उनके हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई थी।

मौके पर एंबुलेंस व फायर सर्विस को तुरंत मुस्तैद कर दिया गया था। हेलीकॉप्टर के उतरने के बाद एटीसी और एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली।

इससे पहले बीती 13 अप्रैल को लैंडिंग के समय पूर्व मुख्यमंत्री मायावती केचार्टर्ड विमान के पहिये की पिन निकल गई थी।

विज्ञापन

भारी पड़ी लापरवाही

a bird clashes with akhilesh helicopter

एयरपोर्ट परिसर के आसपास और बाराबिरवा की मांस की दुकानों पर मंडराने वाले पक्षी एक बार फिर खतरा बनकर टकराए।

वर्ष 2013 में जेट एयर सहित तीन अलग-अलग कंपनियों के सात विमानों से पक्षी केटकराने के हादसे एयरपोर्ट पर हुए हैं।

एयरपोर्ट प्रशासन लगातार नगर निगम और एलडीए को मांस की दुकानों को कहीं दूसरी जगह शिफ्ट करने या फिर मांस के बचे टुकड़े के निस्तारण की मांग कर रहा है।

यह पक्षी यहां मांस के टुकड़े उठाकर एयरपोर्ट पर आ जाते हैं। यह रनवे के ऊपर ही मंडराते रहते हैं जिससे अक्सर विमानों से इनके टकराने की घटनाएं होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed