फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A big change will be done in SP organization 

सपा संगठन में होगा बड़ा बदलाव, विदेश से लौटकर अखिलेश करेंगे ओवरहालिंग

Sun, 30 Jun 2019 03:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2019 03:37 AM IST
विज्ञापन
A big change will be done in SP organization 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव में हार के बाद समाजवादी पार्टी के संगठन में बड़े बदलाव होंगे। विदेश से लौटकर अखिलेश यादव प्रदेश से लेकर जिलों तक संगठन की ओवरहॉलिंग करेंगे। 
विज्ञापन


सपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही फ्रंटल संगठनों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा हो सकती है। बसपा से गठबंधन टूटने के बाद सपा संगठन में एक बार फिर मुलायम सिंह यादव के जमाने के प्रयोगों को दोहराया जा सकता है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सपा को उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। इसकी एक वजह संगठनात्मक कमजोरी भी रही। भाजपा ने जिस तरह अपने संगठन की व्यूह रचना की, सपा उसका मुकाबला नहीं कर पाई। सपा की प्रदेश कमेटी का भी विधिवत गठन नहीं हो सका। फ्रंटल संगठनों में भी उतनी सक्रियता नहीं रहे। चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को संगठन मना नहीं सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं व संगठन के बीच संवाद का अभाव रहा। इस कमी को दूर करने के लिए ऊपर से नीचे तक संगठन में बदलाव कर उसे और गतिशील बनाया जाएगा। युवा संगठनों में नए नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। संगठन में आमूलचूल बदलाव करके कार्यकर्ताओं व समर्थकों का मनोबल बढ़ाया जाएगा।

ऐसी अटकलें है कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की जगह किसी और नेता को प्रदेश में संगठन की बागडोर सौंपी जा सकती है। उत्तम को संगठन में कोई और दायित्व दिया जा सकता है। मोर्चों व प्रकोष्ठों में भी नए चेहरे सामने लाए जाएंगे। बदलाव का क्रम ऊपर से नीचे तक चलेगा। बहुत संभव है कि जिला इकाइयां भंग कर दी जाएं और जिलों में नए अध्यक्ष नामित किए जाएं। 


ऐसा माना जा रहा है कि परिवार समेत विदेश गए अखिलेश यादव जुलाई के पहले सप्ताह में वापस आ जाएंगे। इसी के बाद संगठन में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। ये बदलाव 12 सीटों पर होने वाले उपचुनावों से पहले कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed