{"_id":"657ff87cba69ac97f409a0e7","slug":"a-bank-manager-did-a-big-scam-in-barabanki-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांचकर्ता भी हुए दंग: 60 से अधिक खाते खोलकर हर एक से 10-10 लाख तक डकारे, बैंक मैनेजर ने लूट ली अपनी ही बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांचकर्ता भी हुए दंग: 60 से अधिक खाते खोलकर हर एक से 10-10 लाख तक डकारे, बैंक मैनेजर ने लूट ली अपनी ही बैंक
Mon, 18 Dec 2023 01:18 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Dec 2023 01:18 PM IST
सार
पूरा मामला तब चर्चा में आया जब कई गांव के लोगों ने यह शिकायत करनी शुरू कर दी कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया मगर बैंक से लाखों रुपये की ऋण वसूली की नोटिस घर पहुंच रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी को बैंक से कर्ज लेना दो दूर खाता खुलवाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती है मगर बैंक ऑफ इंडिया बरौली मलिक के मैनेजर अमन वर्मा व उसके साथियों ने तो खुद अपनी बैंक ही लूट ली। दो चार नहीं बल्कि दूसरों के नाम से 60 से अधिक खाते खोले और हर खाते से 10 से 12 लाख तक का कर्ज निकालकर करोड़ों रुपये डकार गए। करीब आठ मामलों की जांच के दौरान पुलिस व बैंक के अधिकारियों के सामने यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
जैदपुर थाना के बरौली मलिक कस्बे में स्थित बैंक ऑफ इंडिया बीते सितंबर माह में तब चर्चा में आया जब कई गांव के लोगों ने यह शिकायत करनी शुरू कर दी कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया मगर बैंक से लाखों रुपये की ऋण वसूली की नोटिस घर पहुंच रही है। दो तीन मामले सामने आने के बाद जांच शुरू हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी को साधने के लिए BJP ने बनाया ये प्लान, विष्णु, मोहन और भजन के जरिए बनाई खास रणनीति
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - खून से भगत सिंह की फोटो पर टीका करता था सागर, मां की ये बातें सुन पुलिसवाले हैरान
पता चला कि बैंक मैनेजर अमन वर्मा, सहायक शैलेंद्र प्रताप ने अपने लखनऊ निवासी साथी सुरेश रावत के साथ मिलकर यह गबन किया। आठ अक्तूबर को पुलिस ने तीनों को दबोचकर मामले का खुलासा किया। बैंक की विजलेंस ने भी जांच की। आठ मुकदमों की जांच के दौरान पता लगा है कि बैंक मैनेजर व उसके साथियों ने 60 से अधिक लोगों के नाम से खाते खोलकर हर खाते से नौ से 12 लाख रुपये निकाले।
इसके बाद जैदपुर, सतरिख, हैदरगढ़ व लोनीकटरा थाना क्षेत्र में आठ केस दर्ज हुए। कुछ दिन पहले तक पीड़ित सामने आते रहे। एक अधिकारी के अनुसार करीब 150 खातों की जांच चल रही है। इनमें 60 से अधिक खातों से ऋण निकाले जाने की बात पता चल रही है। इन आठ में से एक केस में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुका है। जैदपुर कोतवाल अमित सिंह ने बताया कि जांच चल रही है जल्द ही आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विजिलेंस की निगरानी में बैंक
बैंक की विजिलेंस एक-एक बिंदु पर जांच करती है। एक अधिकारी के अनुसार बरौली मलिक शाखा को विजिलेंस ने अपनी निगरानी में ले लिया है। यहां तक कि क्षेत्रीय प्रबंधक व अन्य अफसरों को भी बैंक में जाने से पहले अनुमति लेने की बात कही गई है।
रिजर्व बैंक ने तलब की फर्जीवाड़े की रिपोर्ट
एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, इंडियन बैंक में भोले-भाले लोगों को लालच देकर खाता खुलाकर उनमें अवैध लेनदेन करने के मामलों की रिपोर्ट भारतीय रिजर्व बैंक ने तलब की है। एलडीएम विवेक कुमार ने बताया कि ऐसे मामलों में रिजर्व बैंक काफी गंभीर रहता है। उन्होंने बताया कि इंडियन बैंक के जिला समन्वयक से भी बैंक के खाते में हुए अवैध लेनदेन की रिपोर्ट मांगी गई है।