{"_id":"6802aed03d83d2afa3045d26","slug":"a-bank-employee-was-gang-raped-police-had-filed-a-molestation-report-three-arrested-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1163315-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बैंककर्मी से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने लिखी थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बैंककर्मी से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने लिखी थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 19 Apr 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बैंककर्मी से हुआ था सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने लिखी थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट, तीन गिरफ्तार
Link Copied
लखनऊ। महिला बैंककर्मी को बंधक बनाकर दो सगे भाइयों व उसके दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। आशियाना पुलिस ने छेड़छाड़ में केस दर्ज किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी औरंगाबाद जागीर निवासी अरविंद, उसका भाई सचिन व साथी राम सुमिरन है। तीनों मजदूरी करते हैं। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ दस फरवरी को केस दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि आठ फरवरी को दोपहर में वह अपने सहयोगी के साथ बैंक के ग्राहक अरविंद की पॉलिसी की किस्त लेने उसके घर गई थीं। आरोपी ने रात में बुलाया था। रात 9:30 बजे पहुंचने पर आरोपी ने उन्हें घर में बंधक बना लिया था। तीनों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। फिर पीड़िता के बयान देने पर बाद में सामूहिक दुष्कर्म की धारा तरमीम कर दी गई थी। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।