{"_id":"5f0af0aa8ebc3e63865e2d6c","slug":"a-b-tech-student-commits-suicide-for-not-having-job-in-bazarkhala-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के लिए कमरे में बुलाने गई मां तो फंदे से लटका मिला छात्र, नौकरी न मिलने से था परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने के लिए कमरे में बुलाने गई मां तो फंदे से लटका मिला छात्र, नौकरी न मिलने से था परेशान
Sun, 12 Jul 2020 04:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Jul 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के बाजारखाला में बेरोजगारी से परेशान बीटेक छात्र नदीम ने फांसी लगा ली। दारू गोदाम निवासी स्व. पूर्वीदीन के बेटे नदीम ने दो साल पहले बीटेक किया था लेकिन उसे नौकरी नहीं मिल रही थी। इससे वह तनाव में रहता था।
विज्ञापन
उसके भाई जय ने बताया कि शुक्रवार देर शाम मां चंद्रावती व बहन सीमा उसे खाने के लिए बुलाने कमरे में आईं तो नदीम को पंखे से बंधे फंदे से लटका देखा। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जय ने बताया कि पिता की पेंशन से परिवार का गुजारा चल रहा है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में सुशांत गोल्फ सिटी के सौनाई कजेहरा गांव निवासी 19 वर्षीय पीयूष प्रजापति ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि पीयूष को शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर परिजनों ने डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह अपने कमरे में गया और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि पीयूष यहां अपने पिता के साथ रहकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। माता-पिता का तलाक हो चुका है। मां अलग रहती है।