फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A 90-year-old woman climbed 50 stairs to reach the temple, drawing flak from officials.

Lucknow News: 50 सीढ़ियां चढ़कर पहुंचीं 90 वर्ष की वृद्धा, अफसरों को फटकार

Sat, 07 Mar 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
A 90-year-old woman climbed 50 stairs to reach the temple, drawing flak from officials.
नगर निगम समाधान दिवस में पहुंचे लोग और खराब लिफ्ट।
लखनऊ। तालकटोरा के दरियाबाद निवासी 90 वर्ष की विशुना शुक्रवार सुबह नगर निगम मुख्यालय पहुंचीं। उनके एक कमरे के घर का तीन वर्ष से 972 रुपये का टैक्स नहीं जमा था। गृहकर से राहत की उम्मीद में पहुंचीं विशुना का दर्द मुख्यालय की खराब लिफ्ट ने बढ़ा दिया। जैसे-तैसे करके वह करीब 50 सीढ़ियां चढ़कर संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं। उन्होंने अव्यवस्था के बारे में महापौर को बताया तो उन्होंने अधिकारियों को फटकारते हुए कहा कि आप लोगों की मानवता खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर लोग सीवर, सफाई, टैक्स सहित अन्य समस्याएं लेकर पहुंचे थे। लिफ्ट खराब होने से सभी को सीढ़ियां चढ़कर दूसरी मंजिल पर आयोजित समाधान दिवस तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विशुना ने महापौर सुषमा खर्कवाल को बताया कि उनके परिवार में और कोई नहीं है। इस कारण उन्हें अकेले ही दौड़-भाग करनी पड़ती है। यह भी बताया कि उनके पास टैक्स जमा करने के पैसे भी नहीं हैं। उन्हें समस्या के निस्तारण का आश्वासन मिला।
विज्ञापन

कुर्सी पर बिठाकर नीचे ले गए

सीढ़ियां चढ़ने में वजीरगंज की रामदुलारी की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने महापौर को बताया कि हाउस टैक्स ठीक करवाने के लिए पहुंची थीं, लेकिन यहां सीढ़ी चढ़ने में उनकी हालत बिगड़ गई। उनका 15 हजार रुपये गृहकर आया था। वापसी में सुरक्षाकर्मियों ने कुर्सी पर बिठाकर रामदुलारी को नीचे पहुंचाया। उन्हें भी समस्या के निस्तारण का आश्वासन मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिनीज बुक में दर्ज होगा मामला

स्टेशन रोड निवासी अशोक कुमार भार्गव ने बताया कि उनकी दुकान वर्ष 2003 से 2013 और 2021 से 2025 तक बंद थी। इस दौरान हाउस टैक्स माफ किया गया था, लेकिन जब दुकान खुली तो डेढ़ लाख रुपये टैक्स लगा दिया गया। हृदयरोगी अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण की 12 फाइलें बन चुकी हैं। इनमें से एक खो भी गई। नगर निगम को इसकी एफआईआर करानी चाहिए। आरोप लगाया कि उनके पिता के जाली दस्तखत भी कर दिए गए। अशोक कुमार ने भी लिफ्ट न चलने की शिकायत की।

लागू होगा मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम

संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण अब मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम से होगा। अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि इसमें शिकायतकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर और संबंधित विभाग के नाम दर्ज होंगे। संबंधित विभाग के पास शिकायतें जाएंगी, जिसकी ऑनलाइन निगरानी होगी। समस्या के निस्तारण की स्थिति मेयर व नगर आयुक्त ट्रैक कर सकेंगे।

Iतकनीकी गड़बड़ी के कारण लिफ्ट काम नहीं कर रही थी। संबंधित कंपनी से जानकारी ली जाएगी। लिफ्ट दो हफ्तों से इसलिए नहीं बन सकी, क्योंकि मेंटेनेंस के लिए आए रेट को लेकर दिक्कतें थीं। नगर आयुक्त का निर्देश मिला है, लिफ्ट जल्द सही कराई जाएगी।

I
I
I
I- ललित कुमार, अपर नगर आयुक्तI

220 शिकायतें मिलीं

संपूर्ण समाधान दिवस में 220 शिकायतें आईं। इनमें गृहकर से जुड़ीं 140 आपत्तियां, जलकल से संबंधित 22 शिकायतें दर्ज की गईं। 58 शिकायतें सफाई व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़क व गली मरम्मत, सीवर व ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण एवं जलापूर्ति से संबंधित प्राप्त हुईं। इनकी भी सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed