फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   students commits suicide

फंदे से लटका मिला घर का इकलौता चिराग

Tue, 23 Jul 2013 07:25 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 07:25 AM IST
विज्ञापन
students commits suicide

गोसाईंगंज में सोमवार को संदिग्ध हालात में तीसरी कक्षा का छात्र फंदे से लटका मिला। घटना के समय मासूम घर में अकेला था।

विज्ञापन


बाजार से लौटने पर मां-बाप को घर खुला मिला। आवाज देने पर भी जवाब न मिलने पर तलाश शुरू की। इस दौरान एक कमरा बंद मिला। अंदर से आहट ने आने पर खिड़की से झांका तो इकलौते बेटे को फंदे पर लटकते देख सन्न रह गए।

आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह कमरा खोलकर शव नीचे उतारने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार ने किसी प्रकार की आशंका जाहिर नहीं की है।
विज्ञापन


एसआई आनंद पांडेय ने बताया कि दुलारमऊ निवासी दिनेश रावत मजदूरी कर परिवार चलाता है। दिनेश का इकलौता बेटा राहुल (12) इलाके के ही एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश ने बताया कि दोपहर के समय पत्नी पुष्पा के साथ गोसाईंगंज बाजार भैंस खरीदने गया था। घर में राहुल अकेला था। शाम करीब चार बजे लौटने पर घर के बाहर का दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंच राहुल को आवाज लगाई।

बावजूद इसके जवाब न मिलने पर ढूंढना शुरू किया। इस दौरान एक कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर पैरों तले जमीन खिसक गई। राहुल रस्सी के सहारे टीनशेड की बल्ली से लटक रहा था। मां-बाप की चीखपुकार सुनकर पड़ोसी पहुंच गए।

इसके बाद किसी तरह पीछे के रास्ते से चढ़कर कमरे में जाकर दरवाजा खोलकर मासूम का शव नीचे उतारा गया। एकलौते बेटे का शव देख मां रोते-रोते बेसुध हो गई। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसका लाडला अब इस दुनिया में नहीं है। दिनेश रूंधे गले से किसी तरह उसे संभाल रहा था।


आसपास के लोग भी मासूम की इस प्रकार से मौत को लेकर सकते में थे। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार के लोगों ने किसी प्रकार की आशंका जाहिर नहीं की है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed