फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   97th birthday of amritlal nagar will be celebrated in city

नागर की रचनाएं अब विकीपीडिया पर

Sat, 17 Aug 2013 10:45 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
97th birthday of amritlal nagar will be celebrated in city

अपने रचना संसार और तमाम स्मृतियों के साथ नगर के साहित्यकार अमृतलाल नागर अब अपने चाहने वालों के लिए विकीपीडिया पर भी आ गए हैं।

विज्ञापन


उनकी 97वीं जयंती पर उनके चाहने वालों को यह तोहफा दिया गया है। शनिवार को उनकी 97वीं जयंती मनाई जाएगी। हालांकि, इस मौके पर शहर में कोई आयोजन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


अमृतलाल नागर के पुत्र डॉ. शरद नागर ने शुक्रवार को बताया कि मिनीसोटा यूनिवर्सिटी, यूएसए में प्रोफेसर उनकी बेटी ऋचा नागर ने पिछले दिनों ‘बाबू जी’ की तमाम स्मृतियों समेत उन्हें विकीपीडिया पर भी ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साहित्य के शौकीन अब विकीपीडिया पर अमृतलाल नागर से जुड़ी हर जानकारी से रूबरू हो सकेंगे। विकीपीडिया पर उनके जीवन के शुरुआती दौर, उनके पुरस्कारों-सम्मानों, कहानियों, उपन्यासों, रचनाओं के अलावा कुछ अन्य प्रसंग भी हैं।


जयंती पर नहीं होगा समारोह

साहित्यकार अमृतलाल नागर की जयंती पर 17 अगस्त को नगर में कोई खास आयोजन नहीं होने जा रहा है। उनकी स्मृति में संचित स्मृति न्यास की ओर से उनकी जयंती पर हर वर्ष होने वाला आयोजन भी कुछ निजी कारणों से आगे बढ़ाना पड़ गया है।

डॉ. शरद नागर ने बताया कि आयोजन के लिए सारी तैयारियां थीं। इस बार ‘बाबू जी’ द्वारा 1934 से 1954 तक संपादित की गईं पत्र-पत्रिकाओं से संबंधित विषय पर वक्तव्य-व्याख्यान होना था लेकिन कुछ कारणों से कार्यक्रम को आगे बढ़ाना पड़ा है। अब यह सितंबर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed