फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   97% candidates passed the nursing entrance exam

Lucknow News: 97 फीसदी अभ्यर्थियों ने नर्सिंग प्रवेश परीक्षा

Sun, 07 Jun 2026 02:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
97% candidates passed the nursing entrance exam
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने शनिवार को कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (सीनेट)-2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। परीक्षा में 97 फीसदी से अधिक अभ्यर्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई। कुलपति मेजर जनरल डॉ. अमित देवगन ने बताया कि परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन


परीक्षा में कुल 148268 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 107796 महिला और 40472 पुरुष अभ्यर्थी शामिल थे। यह संख्या पिछले वर्ष से अधिक रही। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रदेश के 20 शहरों में 307 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एआई आधारित डिजिटल निगरानी व्यवस्था का उपयोग किया गया। करीब 1.48 लाख अभ्यर्थियों की निगरानी एआई आधारित सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली से हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे करीब 9500 एआई-सक्षम कैमरों को यूनिवर्सिटी के कमांड सेंटर से जोड़ा गया था। एसटीएफ, खुफिया विभाग पुलिस और जिला प्रशासन सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भी सहयोग किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि गोपनीयता और प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रखरखाव के लिए विशेष इंतजाम थे। डिजिटल मॉनिटरिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन ने परीक्षा की विश्वसनीयता को मजबूत किया। पाठ्यक्रमवार उपस्थिति में बीएससी नर्सिंग में 97.6 फीसदी, एमएससी नर्सिंग में 96.6 फीसदी और बेसिक नर्सिंग में 97 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। सीनेट-2026 ने प्रदेश में सुरक्षित और पारदर्शी परीक्षा प्रबंधन का एक नया मानक स्थापित किया।
विज्ञापन


614 ने छोड़ी प्रवेश परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि लखनऊ के 53 सेंटरों में 26161 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें 25547 अभ्यर्थी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। 614 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। लगभग 97.65 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed