फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seminar at lucknow university

Lucknow News: चुनौतियों से उबरने की क्षमता विकसित करें विद्यार्थी

Sat, 19 Sep 2026 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
seminar at lucknow university
लखनऊ विवि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञ और विद्यार्थी।
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल और हैप्पी थिंकिंग लेबोरेटरी, मनोविज्ञान विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों में मानसिक शक्ति एवं लचीलापन विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी के संरक्षण में हुए कार्यक्रम में वेस्टर्न यूनिवर्सिटी, कनाडा के प्रोफेसर एमेरिटस ऑफ साइकियाट्री प्रो. अमरेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि मानसिक शक्ति का मतलब कठिनाइयों का अभाव नहीं, बल्कि भावनाओं को समझने, चुनौतियों के अनुरूप ढलने, असफलताओं से सीखने और जरूरत पड़ने पर सहायता लेने की क्षमता है।
विज्ञापन


काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल की निदेशक डॉ. मानिनी श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को चुनौतियों से उबरने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति और उपलब्ध सहयोग को पहचानना चाहिए। हैप्पी थिंकिंग लेबोरेटरी की निदेशक प्रो. अर्चना शुक्ला ने कहा कि आत्म-जागरूकता और सकारात्मक रणनीतियों से लचीलापन विकसित किया जा सकता है। संचालन आर्यकी और प्रशस्ति ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed