{"_id":"67c365c0efd779caab03769a","slug":"964-students-remained-absent-from-up-board-exam-shravasti-news-c-104-1-srv1004-109724-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: यूपी बोर्ड परीक्षा ने नदारद रहे 964 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: यूपी बोर्ड परीक्षा ने नदारद रहे 964 विद्यार्थी
Sun, 02 Mar 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में परीक्षा देते विद्यार्थी।
श्रावस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को दो पालियों में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। जिसमें 964 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
जिले के 49 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। इस दौरान हाईस्कूल के प्रथम पाली में गणित विषय की परीक्षा में कराई गई। इसमें 8317 के सापेक्ष 7419 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 898 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इस पाली में इंटरमीडिएट की एनटीटीसीआई, फसल सुरक्षा सेवा व बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक विषय की परीक्षा में 109 के सापेक्ष 107 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि दो विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय की परीक्षा में 127 के सापेक्ष 123 विद्यार्थी परीक्षा शामिल हुए। जबकि चार विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। साथ ही इंटरमीडियट नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में 1042 के सापेक्ष 982 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 60 विद्यार्थी परीक्षा से नदारद रहे।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 42 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से सुर भारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल गिलौला में शनिवार को हिन्दी विषय की परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 79 के सापेक्ष 57 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं उत्तर मध्यमा प्रथम की परीक्षा में 49 के सापेक्ष 33 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जबकि 16 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। द्वितीय पाली के उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षा में 28 के सापेक्ष 24 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं चार विद्यार्थी परीक्षा से नदारद रहे।
दो विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई की परीक्षा
लव विद्यापीठ पटना खरगौरा में शनिवार सीबीएसई की इंटरमीडिएट लाइब्रेरी इनफार्मेशन साइंस विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत सभी दो विद्यार्थी मौजूद रहे। तीनों ही बोर्ड की परीक्षा में कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते नहीं मिला।