{"_id":"647826da77b75e272e0ac786","slug":"93-buses-will-run-to-delhi-from-districts-in-uttar-pradesh-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दिल्ली के लिए जिलों से चलेंगी 93 बसें, सीएम योगी कल दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दिल्ली के लिए जिलों से चलेंगी 93 बसें, सीएम योगी कल दिखाएंगे हरी झंडी
Thu, 01 Jun 2023 10:34 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:34 AM IST
सार
यूपी के अलग-अलग जिलों से 93 बसें दिल्ली के लिए चलेंगे। बसों की संख्या मांग की अनुरूप बढ़ाई जाएंगी। जिन जिलों में आवागमन ज्यादा है वहां बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)
- फोटो : ani
विस्तार
राजधानी एक्सप्रेस बस सेवाओं के विस्तार के लिए परिवहन निगम प्रशासन अब प्रदेश के सभी जिलों से 93 बसें दिल्ली के लिए चलाएगा। इस बस सेवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जून को हरी झंडी दिखाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने चार मार्च को राजधानी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई थी।
विज्ञापन
इस बस सेवा के तहत प्रदेश के सभी जिलों से लखनऊ के लिए बसें चलाई गईं। अब इसी क्रम में जिलों से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा के लिए रालोद से ज्यादा मुफीद है सुभासपा, बीजेपी के आंतरिक सर्वे से खुलासा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्तार गैंग ने दो साल के अंदर 28 शस्त्र लाइसेंस नागालैंड से यूपी ट्रांसफर कराए, STF की जांच में खुलासा
जो जिले दिल्ली से दूर होंगे, वहां से दो-दो बसें चलाई जाएंगी। इनकी संख्या मांग के अनुरूप बढ़ाई जा सकेगी। बता दें कि राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया सामान्य बस से 10 फीसदी अधिक होता है। इन बसों का स्टॉपेज कम रहता है।