फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   13 ग्राम पंचायतों को इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग की सौगात

13 ग्राम पंचायतों को इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग की सौगात

Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
13 ग्राम पंचायतों को इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग की सौगात
13 ग्राम पंचायतों को इंटरलॉकिंग व खड़ंजा मार्ग की सौगात
विज्ञापन



अंबेडकरनगर। चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के तहत अकबरपुर ब्लॉक की 13 ग्राम पंचायतों में एक करोड़ से अधिक की धनराशि से मार्ग का निर्माण कराया गया है। संबंधित गांवों को एक-दूसरे से जोड़ने के चलते लगभग 40 हजार आबादी को आवागमन की सुविधा होगी।


गांवों को पक्के मार्ग से आपस में जोड़ने से एक तरफ जहां लोगों को लंबी दूरी तय करने से राहत मिली है, वहीं संबंधित गांवों में विकास कार्यों ने भी गति पकड़ ली है।
विज्ञापन



ग्रामीण क्षेत्रों में विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़े और ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के तहत मार्ग निर्माण समेत अन्य विकास कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी के तहत वर्ष 2016-17 में एक करोड़ छह लाख 79 हजार रुपये लागत से अकबरपुर ब्लॉक के 13 गांवों में खड़ंजा निर्माण व इंटरलॉकिंग के कार्य को मंजूरी मिली थी।


साथ ही सभी गांवों को आपस में जोड़ने के लिए खड़ंजा निर्माण को भी हरी झंडी शासन ने प्रदान कर दी। योजना के तहत ग्रामीणों को शीघ्र इसका लाभ मिले, इसके लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करा दी गई।


गत दिवस ही निर्माण कार्य पूर्ण होने की जानकारी बीडीओ कार्यालय को दी गई। स्थलीय सत्यापन में निर्माण कार्य पूर्ण पाया गया।


इसमें मानिकपुर काली चौरा से मंशापुर संपर्क मार्ग तक इंटरलॉकिंग, कटुई से डड़ीवा बाग तक खड़ंजा, करमुलहा गांव में चौकीदार के घर से रामविलास के घर तक इंटरलॉकिंग, विक्रमपुर में रामलौट के घर से उदयराज के घर तक इंटरलॉकिंग, अमरौला में रामनयन के घर से प्राथमिक विद्यालय तक इंटरलॉकिंग का कार्य शामिल है।



इसके अलावा पहाड़पुर टड़वा में मुख्य मार्ग से फिरतू के खेत तक खड़ंजा, वल्लीपुर में सरदार पटेल स्मारक विद्यालय से ममरखापुर तक इंटरलॉकिंग, जमुनीपुर में बच्चाराम के घर से यार मोहम्मद के घर तक इंटरलॉकिंग, जमुनीपुर से कादीपुर गांव तक इंटरलॉकिंग, चंदनपारा में लालमणि वर्मा के घर से मंगल के घर तक इंटरलॉकिंग, माउख में कामता गुप्ता के घर से अलीमपुर माइनर तक खड़ंजा व कमालपुर में दयाराम के घर से सरकारी नलकूप तक खड़ंजा निर्माण का कार्य शामिल है।


जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र ने बताया कि, सभी निर्माण जांच में पूर्ण पाया गया। इससे लगभग 40 हजार आबादी को लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed