फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बनेगा शौर्य स्थल

महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बनेगा शौर्य स्थल

Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर बनेगा शौर्य स्थल
बहराइच। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने शनिवार को जिले का दौरा किया। चित्तौरा झील पर पर्यटन विकास की संभावनाओं को तलाशने के साथ ही राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के नाम पर शौर्य स्थल व विशाल संग्राहलय बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों व अन्य लोगों के साथ सम्पूर्ण परिसर तथा चित्तौरा झील तट का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा है कि देश व धर्म की रक्षा करने वाले महापुरुषों के सम्मान को बड़े पैमाने पर स्थापित करने के लिए उनसे जुड़े स्थलों एवं स्मृतियों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए। जिससे आने वाली पीढ़ी उन्हें भुला न सके।
विज्ञापन


इसके लिए जनपद बहराइच में महावीर शौर्यवीर महाराजा सुहेल देव से जुड़ी जितनी भी निशानियां हैं, उन्हें पयर्टन स्थल के रूप में विकसित करने, उनके नाम से शौर्य स्थल तथा विशाल संग्रहालय का निर्माण कराये जाने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजभर ने कहा कि इस स्थान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किये जाने के उद्देश्य से चित्तौरा झील का सौंदर्यीकरण, आवागमन के रास्तों के साथ साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।


इससे पूर्व चित्तौरा जाते हुए राजभर ने गुल्लाबीर मन्दिर का भी दर्शन किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर एसपी शुक्ला, जिला कमांडेंट होमगार्ड्स सुभाष पटेल, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल, जिला उपाध्यक्ष राहुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed