फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   15 घंटे गुल रही बती, आठ हजार लोगों को परेशानी

15 घंटे गुल रही बती, आठ हजार लोगों को परेशानी

Sun, 10 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
15 घंटे गुल रही बती, आठ हजार लोगों को परेशानी
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में शुक्रवार की शाम हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के करीब आठ हजार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शनिवार को दोपहर बाद खराबी ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी है। इस दौरान रात भर बिजली नहीं आने से उपभोक्ताआें के अलावा दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

अमावां ट्रांसमिशन जगतपुर विद्युत उपकेंद्र को जाने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में शुक्रवार की रात करीब आठ बजे खराबी आ गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ब्लॉक क्षेत्र के करीब 40 गांव अंधेरे में डूब गए। लोग रात में बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन शनिवार की सुबह तक सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली न आने से लोगों के मोबाइल तक नहीं चार्ज हो सके। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह पानी के लिए हुई। बिजली नहीं आने से पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ा। जानकारी होने पर पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता लालमणि टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाईटेंशन लाइन में आई खराबी की खोजबीन कराई। करीब दो घंटे बाद फॉल्ट मिला। लाइन दुरुस्त करने के बाद लगभग 12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पावर कॉर्पोरेशन के अवर अभियंता लालमणि ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का एक इंसुलेटर खराब हो गया था। उसे बदलकर बिजली आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed