{"_id":"5a22f1c14f1c1bf4688bef3f","slug":"91512239553-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली (सीतापुर)। पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल. की याद में सोमवार को नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी का जुलूस अदब व एहतराम और शान-ओ-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस का आगाज कस्बा बाड़ी के जामा मस्जिद परिसर से कुरान की तलावत से किया गया। जुलूस में अकीदतमंद परचम व बैनर लेकर नबी की शान में नातखानी पढ़ते हुए अदब के साथ चल रहे थे। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर के नारे रिसालत या रासूरलाह के नारे बुलंद किए जा रहे थे। अंजुमन आशिकाने रसूल मरकजी कमेटी के तत्वावधान में निकाले गए जुलूस में ऊंट, घोडे़ बग्घी शान बने रहे। जुलूस का स्वागत नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष मीना राजपूत के पति पूर्व चेयरमैन गंगाराम राजपूत ने किया।
सोमवार को जुलूस अध्यक्ष अहमद मियां, सेक्रेट्री मोहम्मद इदरीस, कोषाध्यक्ष सलीम खां की अगुवाई में रवाना हुआ। वहां से यह जुलूस बाड़ी कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए सिधौली-बिसवां चौराहे पहुंचा। यहां पर सिधौली, अहमदपुर जट, गड़रिया हसनपुर, दार्जिनपुरवा अकोहरा हुसैनगंज आदि अंजुमन कमेटियों के जुलूस शामिल हुए। नेशनल हाईवे बिसवां चौराहे पर पहुंचकर जुलूस संयुक्त रूप से महमूदाबाद चौराहा, पावर हाउस मार्ग से होता हुए बाड़ी कस्बे के बड़ा कुआं स्थित मेला मैदान पहुंचकर समाप्त हुआ। कमेटी के अध्यक्ष अहमद मियां ने अच्छी पुलिस व्यवस्था होने से प्रशासन व अकीदतमंद को शुक्रिया अदा कर जुलूस के समापन की घोषणा की। जुलूस के दौरान एसडीएम प्रेम शंकर, तहसीलदार सुभाष मणि त्रिपाठी, सीओ उदय प्रताप सिंह, कोतवाल आमोद रंजन चौधरी, कस्बा इंचार्ज अनिल तिवारी व जगदीश सिंह मय पुलिस बल के मुस्तैद रहे। जुलूस में नफीस, इमरान, कमर, जियाउल हक, कारी निजामुददीन, फुरकान, अज्जन, मिज्जन, कल्लन, जैद, शानू, फरहान, अफशान, फजल अहमद, रियाज अहमद, सैय्यद आदि मौजूद रहे।
बच्चों व अंजुमनों ने पेश किए कलाम
सिधौली (सीतापुर) जुलूस समापन पर बाड़ी स्थित बड़ा कुआं मेला मैदान पर अंजुमन आशिकाने रशुल मरकजी कमेटी द्वारा एक नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। मुशायरे में विभिन्न मदरसों के छात्र-छात्राओं व अंजुमनों ने अपने-अपने कलाम पेश किए। कार्यक्रम के अंत में कमेटी द्वारा नातिया मुकाबले में भाग लेने वाले सभी बच्चों व अंजुमन के सदस्यों को कमेटी द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कमेटी के सदर अहमद मियां ने आए अतिथियों का आभार जताया।