फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   90.40 lakh extorted from two people in the name of investment in business and sending them abroad

Lucknow News: कारोबार में निवेश और विदेश भेजने के नाम पर दो लोगों से 90.40 लाख ऐंठे

Fri, 06 Feb 2026 03:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 06 Feb 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
90.40 lakh extorted from two people in the name of investment in business and sending them abroad
लखनऊ। रिश्तेदार पर कारोबार में निवेश के नाम पर 90 लाख और ट्रैवल एजेंसी संचालक पर विदेश भेजने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगा है। पीड़ितों ने हजरतगंज और चिनहट थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमीनाबाद के गोलागंज निवासी व्यापारी राहिल अली खान ने लालबाग निवासी मौसी सुमायरा रब्बानी और उनके बेटे अली अब्दुल्ला पर कारोबार में निवेश के बहाने 90 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। राहिल के अनुसार, अक्तूबर 2023 से जुलाई 2024 के बीच उन्होंने अली के कारोबार में यह रकम निवेश की थी। मुनाफा मांगने पर उन्हें नुकसान की बात कही गई। इसके बाद एलडीए से सेवानिवृत्त मौसी ने एलडीए में नौकरी और ठेकेदारी दिलाने का झांसा दिया। अगस्त 2024 में एलडीए का नकली नियुक्ति पत्र भी दिया गया। एलडीए दफ्तर पहुंचने पर नियुक्ति पत्र के फर्जी होने का पता चला। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकाया, जिसके सदमे में उनकी मां का निधन हो गया। पुलिस कार्रवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह के मुताबिक जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






वहीं, कानपुर नगर के रावतपुर निवासी एसी टेक्नीशियन शमीम अहमद ने चिनहट स्थित रैक लाइन कंसलटेंट ट्रेवल एजेंसी के संचालक पप्पू खान पर कतर में नौकरी दिलाने के नाम पर 40 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। शमीम का आरोप है कि टिकट और वीजा के नाम पर रकम लेने के बाद आरोपी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका टिकट रद्द करा दिया। उन्होंने चिनहट पुलिस से शिकायत की है। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed