फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   900 complaints came

900 फरियादी आए

Tue, 02 Jul 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
900 complaints came
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मंगलवार को मिल्कीपुर तहसील में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद का निपटारा राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर कराएं।
विज्ञापन

समाधान दिवस में सर्वाधिक मामले चकरोड के आए। संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम ने आम व मौलश्री का पौधा रोपा। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 900 शिकायती पत्र आए मगर 32 का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक तहसील सभागार में जन शिकायतें सुनने पहुंचे डीएम सभागार में रखी मेजों पर मक्खियां भिनभिनाती देख नाराज हो गए। उन्होंने मक्खियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव और पर्याप्त सफाई का निर्देश एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में सर्वाधिक 50 प्रकरण चकरोड के आए हैं। यहां कुल 316 शिकायतें आईं, इनमें से पांच का निस्तारण किया गया। इसके बाद डीएम ने तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के सामने मौलश्री और आम का पौधा रोपा।
इस मौके पर एसएसपी आशीष तिवारी, एसडीएम केडी शर्मा सहित कुमारगंज, खंडासा व इनायतनगर थाने के पुलिसकर्मी एवं अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक सीडीओ अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 165 शिकायतें आईं। इनमें नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
ग्राम पंचायत शिवतर की छह महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त में मजदूरी का पैसा अभी तक न मिलने की शिकायत की। सीडीओ ने बीडीयो बीकापुर को मामले की जांच करके लाभार्थियों को पैसा दिलाने का निर्देश दिया।
इस मौके पर एसडीएम लव कुमार सिंह, सीओ अजय राय, तहसीलदार दिग्विजय सिंह, बीडीओ घनश्याम त्रिपाठी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 113 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इस मौके पर विधायक वेदप्रकाश गुप्त, एसडीएम अर्पित गुप्त आदि मौजूद रहे।
सोहावल प्रतिनिधि के मुताबिक संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 124 शिकायतें आईं। छह का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान उपायुक्त सहित एसडीएम बिपिन कुमार सिंह, तहसीलदार बीके सिंह आदि मौजूद रहे।

रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक एसडीएम ज्योति सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 182 मामले आए। इनमें नौ मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार शिवप्रसाद, भेलसर चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed