{"_id":"5d17a1838ebc3e3cc84a712d","slug":"9-train-late-sultanpur-desk-news-lko4679810147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सद्भावना, उपासना एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सद्भावना, उपासना एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनें लेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरने वाली सद्भावना, उपासना एक्सप्रेस समेत नौ प्रमुख ट्रेनों का संचालन शनिवार को तय समय से कई घंटे विलंब से किया गया। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
गर्मी में स्थानीय स्टेशन से होकर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को हावड़ा से देहरादून जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस ढाई घंटे देरी से रवाना की गई। हावड़ा-अमृतसर अप एक्सप्रेस का संचालन दो घंटे विलंब से किया गया।
रक्सौल से आनंदविहार जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से रवाना की गई। हावड़ा से जम्मूतवी जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस का संचालन सवा दो घंटे विलंब से किया गया।
विज्ञापन
राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी अप एक्सप्रेस पौने दो घंटे लेट रही। आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस सवा तीन घंटे विलंब से रवाना की गई। नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस सवा दो घंटे विलंब से रवाना की गई।
जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस दो घंटे देरी से रवाना की गई। अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस का संचालन सवा तीन घंटे विलंब से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से दिनभर यात्री परेशान रहे।